Redmi Go की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स के बारे में

Redmi Go Sale: रेडमी गो स्मार्टफोन की भारत में आज पहली सेल है। हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

Redmi Go की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स के बारे में

Redmi Go Sale: रेडमी गो की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स के बारे में

ख़ास बातें
  • Redmi Go की भारत में कीमत है 4,499 रुपये
  • Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर पर मिलेगा रेडमी गो फोन
  • बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं Redmi Go फोन
विज्ञापन
Redmi Go स्मार्टफोन को इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। आज रेडमी गो पहली बार भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह Xiaomi का पहला फोन है जो एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसे जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। Redmi Go स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन 3,000 एमएएच बैटरी, एचडी डिस्प्ले, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।

इसके अलावा Redmi Go स्मार्टफोन में आपको हिंदी भाषा में गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) सपोर्ट भी मिलेगा।Redmi Go फोन की सेल फ्लिपकार्ट (Flipkart), Mi.com और मी होम स्टोर पर दोपहर 12 बजे होगी। हम सलाह देते हैं कि रेडमी गो फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक अपना पता और पेमेंट डिटेल सेल से पूर्व ही भर लें।
 

Redmi Go की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में रेडमी गो की कीमत 4,499 रुपये है। इस दाम में आपको 1 जीबी रैम/ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने 1 जीबी रैम/ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च नहीं किया है। ग्राहक Redmi Go स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। अब बात लॉन्च ऑफर्स की। रेडमी गो के साथ 2,200 रुपये तक का जियो (Jio) कैशबैक और 100 जीबी तक फ्री डेटा मिलेगा। इसके अलावा Flipkart पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। यदि आप एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसका 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »