Redmi के नए गेमिंग फोन में है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर, जल्द होगा लॉन्च

मीडियाटेक हीलियो जी90 सीरीज़ के इवेंट में Xiaomi ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी एक नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 13:49 IST
ख़ास बातें
  • मनु कुमार जैन ने कहा गेमिंग फोन के लिए भारत एक अहम मार्केट है
  • रेडमी ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च होगा नया गेमिंग फोन
  • हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस नए रेडमी गेमिंग फोन से जल्द उठेगा पर्दा

Redmi के नए गेमिंग फोन में है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर, जल्द होगा लॉन्च

मीडियाटेक हीलियो जी90 सीरीज़ के इवेंट में Xiaomi ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी एक नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस होगा। शाओमी ने अपने आगामी गेमिंग स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन यह कंफर्म कर दिया है कि नया गेमिंग फोन जल्द लॉन्च होगा। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी नए फोन के बारे में ट्वीट किया है, यह इस बात का संकेत दे रहा कि फोन को भारतीय मार्केट में भी उतारा जा सकता है।

मनु कुमार जैन ने हीलियो जी90 इवेंट के दौरान इस बात की घोषणा की है कि शाओमी अपने आगामी गेमिंग स्मार्टफोन में हीलियो जी90टी चिपसेट का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने भारत में गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट से जुड़े कुछ आंकड़े भी साझा किए हैं। भारत टॉप 5 मोबाइल गेमिंग मार्केट में से एक है और 22 मिलियन से अधिक एक्टिव गेमिंग यूज़र्स हैं।
Advertisement

इनमें से प्रत्येक गेमिंग यूज़र प्रतिदिन औसतन 42 मिनट गेमिंग करता है। यह इस बात का संकेत देता है कि गेमिंग स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए भारतीय मार्केट सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि गेमिंग सेगमेंट अगले दो सालों में बिलियन डॉलर इंडस्ट्री बन सकती है। यह आगामी फोन रेडमी ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च किया जाएगा और चीन के रेडमी हैंडल ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात की पुष्टि भी कर दी है।

पोस्ट में कहा गया है कि नया गेमिंग फोन रेडमी ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च होगा जिसे हीलियो जी90टी चिपसेट के साथ उतारा जाएगा। हीलियो जी90टी को मीडियाटेक हाइपरइंजन गेम टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जाएगा जो स्मार्टफोन में गेमिंग अनुभव को बढ़ाएगा। इसमें ऑक्टा-कोर सीपीयू है, जो एआरएम कोर्टेक्स ए76 और कोर्टेक्स ए55 कोर से लैस होगा जिसकी सर्वाधिक स्पीड 2.05 गीगाहर्ट्ज़ होगी।
Advertisement

इसके अलावा ग्राफिक्स के लिए माली-जी76 3ईईएमसी4 जीपीयू होगा जिसकी सर्वाधिक स्पीड 800 मेगाहर्ट्ज़ होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की हीलियो जी90टी प्रोसेसर 90 हर्ट्ज़ तक का डिस्प्ले, 10 जीबी तक रैम और क्वाड कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.