Redmi स्मार्टफोन लॉन्च से पहले यहां हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन आए सामने

Xiaomi ने इस सप्ताह के शुरुआत में ऐलान किया था कि Redmi अब स्वत्रंत ब्रांड होगा। हाल ही में रेडमी स्मार्टफोन को आधाकिरिक लॉन्च से पहले यहां लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जनवरी 2019 16:57 IST
ख़ास बातें
  • 10 जनवरी को लॉन्च हो सकता है रेडमी फोन
  • वॉटरड्रॉप नॉच और ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ आ सकता है Redmi फोन
  • चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हुआ रेडमी फोन

Redmi स्मार्टफोन लॉन्च से पहले यहां हुआ लिस्ट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन आए सामने

Photo Credit: TENAA

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने इस सप्ताह के शुरुआत में ऐलान किया था कि Redmi अब स्वत्रंत ब्रांड होगा। कंपनी ने साथ ही इस बात को कंफर्म किया है कि 10 जनवरी को नए रेडमी स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। रेडमी फोन के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह हैंडसेट 48 मेगापिक्सल सेंसर, 6.3 इंच का वॉटरड्रॉप डिस्प्ले, ग्रेडिएंट बैक पैनल डिजाइन और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। हाल ही में Redmi स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है।

लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में पता चल रहा है। टीना लिस्टिंग में हैंडसेट के तीन मॉडल दिखाई दे रहे हैं जिनके नंबर M1901F7C, M1901F7T और M1901F7E हैं। तीनों मॉडल के डिस्प्ले साइज, बैटरी और लंबाई-चौड़ाई एक सामान है। तस्वीर में दिख रहा है कि Redmi स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर पिंक और पर्पल ग्रेडिएंट का बैक पैनल है। मजेदार बात तो यह है कि बैक पैनल पर 'Redmi by Xiaomi' लिखा नजर आ रहा है।

फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.21x75.21x8.1 मिलीमीटर है और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि 48 मेगापिक्सल के साथ आने वाले इस हैंडसेट में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद होगा, लेकिन टीना लिस्टिंग से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि फोन का नाम Redmi Pro 2 हो सकता है जो कि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ आएगा। लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन को Redmi 7 के नाम से जाना जाएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: XIaomi, Redmi Pro 2, Redmi 7, Redmi by Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.