Redmi A7 Pro 5G होगा 13 अप्रैल लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi ने आज घोषणा की है कि Redmi A7 Pro 5G इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A7 Pro 5G में में 6,300mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • Redmi A7 Pro 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा होगा।
  • Redmi A7 Pro 5G में ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Redmi A7 Pro 5G में 6300mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi ने आज घोषणा की है कि Redmi A7 Pro 5G इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। आगामी फोन में एक बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस फोन में 6,300mAh की बैटरी देगी जो कि इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा। यहां हम आपको Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi A7 Pro 5G कब होगा भारत में लॉन्च

Advertisement

Redmi A7 Pro 5G भारतीय बाजार में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन A7 Pro का 5G वेरिएंट होगा, जो इसी महीने की शुरुआत में ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हुआ था। लॉन्च तारीख के साथ-साथ कंपनी ने कई फीचर्स की भी जानकारी दी है।

Redmi A7 Pro 5G Specifications

Redmi A7 Pro 5G में कई सेगमेंट लीडिंग फीचर्स होंगे, जिनमें सबसे बड़ी और सबसे स्मूथ डिस्प्ले शामिल है। हालांकि, Redmi ने डिस्प्ले साइज के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में छोटे अक्षरों में दी गई जानकारी से संकेत मिला है कि डिस्प्ले का साइज 6.9 इंच होगा। इस फोन में ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि, ब्रांड और वेरिएंट की पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। 

Advertisement

A7 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलेगा। इस फोन में गूगल के सर्कल टू सर्च और बिल्ट-इन जेमिनी वॉयस एसिस्टेंट समेत कई AI फीचर्स होंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें AI एन्हांसमेंट भी शामिल हैं। आगामी Redmi फोन में 6,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। लॉन्च होने के बाद फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा खुलासा होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.