4GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Redmi A4 5G स्‍मार्टफोन सिर्फ Rs 8499 में लॉन्‍च, जानें डिटेल

यह पहला फोन है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर (Snapdragon 4s Gen 2) लगाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A4 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 8499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च हुई डिवाइस
  • 50 एमपी कैमरा, एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले समेत कई सुविधाएं

Redmi A4 5G में 5160mAh की बैटरी दी गई है जो 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi A4 5G Launched in India : शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने भारत में बहुत ही सस्‍ता 5जी स्‍मार्टफोन Redmi A4 5G लॉन्‍च कर दिया है। पिछले महीने इसे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में दिखाया गया था। फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह पहला फोन है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर (Snapdragon 4s Gen 2) लगाया गया है। 4जीबी रैम दी गई है, जिसे और 4जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। Redmi A4 5G में 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 4 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। 
 

Redmi A4 5G Price in India, availability

Redmi A4 5G को स्‍टार्री ब्‍लैक और स्‍पार्कल पर्पल कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 8499 रुपये है। 4GB + 128GB मॉडल के दाम 9,499 रुपये हैं। फोन की सेल 27 नवंबर से mi.com, एमेजॉन और शाओमी रिटेल स्‍टोर्स पर होगी। 
 

Redmi A4 5G Features, Specifications 

Redmi A4 5G में 6.88 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट उभरता है। पीक ब्राइटनैस 600 निट्स तक है। यह फोन स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4nm मोबाइल प्‍लेटफॉर्म पर बनाया गया है। साथ में एड्रिनो 611 जीपीयू दिया गया है। 

Redmi A4 5G में 4GB LPDDR4X रैम मिलती है। यह दो स्‍टाेरेज- 64GB और 128GB में आता है। एसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्‍शन है, जिससे स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

डुअल सिम स्‍लॉट की सुविधा Redmi A4 5G में है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर हाइपर ओएस की लेयर है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन प्राइमरी कैमरा दिया गया है। एक और लेंस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। साइडमाउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इस फोन में है। 

3.5mm का ऑडियो जैक स्‍लॉट दिया गया है और एफएम रेडियो भी मिलता है। फोन का वजन 212.35 ग्राम है। Redmi A4 5G में 5160mAh की बैटरी दी गई है जो 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.