महज 6499 रुपये में सबसे सस्ता Redmi A1 लॉन्च, 5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा समेत धाकड़ फीचर्स

रेडमी ए1 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा करो MediaTek Helio A22 SoC दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी ए1 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A1 के 2GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है।
  • Redmi A1 में ड्यूल रियर कैमरा है, जिसमें 8MP का पहला सेंसर शामिल है।

रेडमी ए1 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Twitter/Redmi India

Redmi A1 को भारतीय बाजार में आज यानी कि मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। इस नए किफायती फोन के साथ Xiaomi सब ब्रांड ने Redmi 11 Prime 5G और Redmi 11 Prime 4G स्मार्टफोन को भी पेश किया है। यह स्मार्टफोन वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले से लैस है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio A22 SoC दिया गया है। Redmi A1 में 8 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Redmi A1 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Redmi A1 के 2GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Classic Black, Light Green और Light Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन देश में बिक्री के लिए Amazon, Mi.com, Mi Home स्टोर्स और Xiaomi के रिटेल पार्टनर्स के जरिए 9 सितंबर से उपलब्ध होगा।
 

Redmi A1 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो रेडमी ए1 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा करो MediaTek Helio A22 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो Redmi A1 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का पहला सेंसर शामिल है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में वीडियो और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि रेडमी ए1 20 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो शाओमी ने Redmi A1 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। Redmi A1 के अलावा Xiaomi ने Redmi 11 Prime 5G और Redmi 11 Prime 4G को भी उसी इवेंट में लॉन्च किया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi A1, Redmi A1 Price, Redmi A1 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.