5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ Xiaomi ला रही एक और सस्‍ता फोन! Redmi A1+ में होंगे ये दमदार फीचर्स

Redmi A1+ : फोन के बैक साइड में एक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 11:58 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी एक और किफायती स्‍मार्टफोन A सीरीज में लॉन्‍च कर सकती है
  • Redmi A1+ के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस एक रिपोर्ट में सामने आए हैं
  • प्रमुख बदलावों में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की मौजूदगी भी शामिल है

Redmi A1+ : फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 8MP का मेन सेंसर मौजूद होगा।

Photo Credit: appuals.com

शाओमी (Xiaomi) का सब ब्रैंड रेडमी (Redmi) एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन्‍स कैटिगरी में A सीरीज की डिवाइसेज पेश करता है। हाल ही में इसने Redmi A1 स्‍मार्टफोन को इंडिया में एक किफायती एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया था। इसे 6,499 रुपये प्राइस में लॉन्‍च किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी एक और किफायती स्‍मार्टफोन इसी A सीरीज में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसे Redmi A1+ बताया जा रहा है। फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। 

एपुअल्स (Appuals) की नई रिपोर्ट में कथित Redmi A1+ के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस के साथ-साथ रेंडरर्स का भी खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि इस अपकमिंग डिवाइस में Redmi A1 जैसे ही फीचर्स होंगे, साथ ही कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे। प्रमुख बदलावों में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है, जो Redmi A1 में नहीं दिया गया है।  
Advertisement

रेंडरर्स से पता चला है कि Redmi A1+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह कैमरा सेटअप स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल में दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच होने के बात कही जा रही है और इस फोन को तीन कलर्स में पेश किया जाएगा, जिनमें ब्‍लैक, लाइट ब्‍लू और लाइट ग्रीन शामिल हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi A1+ स्‍मार्टफोन में 6.52 इंच का HD+ स्क्रैच रेसिस्टेंट डिस्प्ले दिया जाएगा। यह 1600 x 720 रेजॉलूशन के साथ आ सकता है। फोन को मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर से लैस किए जाने की बात कही जा रही है। यह 2जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के बैक साइड में एक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। 
Advertisement

कैमरा स्‍पेक्‍स की बात करें, तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 8MP का मेन सेंसर मौजूद होगा। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। Redmi A1+ 10W चार्जर के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन में यूएसबी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक, डुअल नैनो सिम स्‍लॉट, माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की खूबियां भी होंगी। 
Advertisement

इसके मुकाबले Redmi A1 में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन को मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर से पैक किया गया है। इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन भी Android 12 पर काम करता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.