Redmi 9T लॉन्च से दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

NBTC लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर M2010J19ST के साथ लिस्ट है, जिसके साथ Redmi 9T मोनिकर दिया गया है। अटकलें लगाई जा रही है कि अब-जब इस स्मार्टफोन को सर्टिफाइड कर दिया गया है, तो यह स्मार्टफोन जल्द ही थाईलैंड में लॉन्च कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9T का मॉडल नंबर M2010J19ST है
  • यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट से लैस हो सकता है
  • रेडमी 9टी के स्पेसिफिकेशन Redmi 9 Power जैसे हो सकते हैं

Redmi 9T फोन में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Redmi 9T स्मार्टफोन कथित रूप से थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग और टेलीमार्केटिंग कमिशन (NBTC) अथॉरिटी द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग से ज्यादा खुलासा नहीं होता सिवाय इसके कि यह फोन 4जी हैंडसेट होगा। पुरानी लीक में संकेत मिले थे कि यह फोन Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था। भारत में यह फोन Redmi 9 Power के रूप में लॉन्च हुआ है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, स्टीरियो स्पीकर के साथ-साथ 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।

NBTC लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर M2010J19ST के साथ लिस्ट है, जिसके साथ Redmi 9T मोनिकर दिया गया है। अटकलें लगाई जा रही है कि अब-जब इस स्मार्टफोन को सर्टिफाइड कर दिया गया है, तो यह स्मार्टफोन जल्द ही थाईलैंड में लॉन्च कर दिया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि ये फोन Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, क्योंकि इसका मॉडल नंबर M2010J19SC जैसा है। यह स्मार्टफोन चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसके अलावा रेडमी नोट 9 4जी स्मार्टफोन को भारत में Redmi 9 Power के रूप में लॉन्च किया गया है और गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस पेज के अनुसार इसका मॉडल नंबर M2010J19SI है।
Advertisement
 

Redmi 9T specifications (expected)

रेडमी 9टी यदि रेडमी नोट 9 4जी का सच में रीब्रांडेड वर्ज़न साबित होता है, तो इसके स्पेसिफिकेशन रेडमी 9 पावर जैसे ही हो सकते हैं। डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 पावर एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डॉटनॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 और अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करता है और 4 जीबी तक एलपीडीडीआरएक्स रैम के साथ आता है। फोटो और वीडियो के लिए, Redmi 9 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ ही अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Redmi 9 Power के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगा है। कैमरा सेंसर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

रेडमी 9 पावर 128 जीबी तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित स्लॉट में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ भी आता है जो हाई-रेस ऑडियो सर्टिफाइड हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स सहित कुछ अन्य प्लेटफार्म्स के जरिए एचडी वेब स्ट्रीमिंग के सपोर्ट के लिए इसमें वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन भी शामिल है।

Xiaomi ने Redmi 9 Power पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में 22.5W चार्जर मिलता है) सपोर्ट करती है।
Advertisement

रेडमी 9 पावर रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एनहैंस्ड लाइफस्पेस बैटरी (ELB) तकनीक शामिल है। रेडमी फोन का डायमेंशन 162.3x77.3x9.6 एमएम और वज़न 198 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.