Redmi 9A लॉन्च से दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

3C लिस्टिंग में Redmi 9A को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि दिए गए मॉडल नंबर का उस Redmi फोन के साथ संबंध ज़रूर है, जो FCC साइट पर मॉडल नंबर M2006C3LG के साथ सामने आया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जून 2020 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है लॉन्च
  • Redmi 9 का टोन-डाउन वर्ज़न और Redmi 8A का अपग्रेड होगा आगामी रेडमी फोन
  • हाल में समान मॉडल नंबर के साथ एक रेडमी फोन को मिला था FCC सर्टिफिकेशन

Redmi 9A मौजूदा Redmi 8A स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा

Redmi 9A जल्द लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन Redmi 9 का टोन-डाउन वर्ज़न और Redmi 8A का अपग्रेड होगा। हालांकि अभी Xiaomi की ओर से इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि करना बाकी है, लेकिन चीन के सर्टिफिककेशन एजेंसी 3C के डेटाबेस पर इस फोन की एक लिस्टिंग ऑनलाइन सामने आई है, जो नए रेडमी फोन पर काम चलने का सुझाव देती है। हैंडसेट एक मॉडल नंबर M2006C3LC के साथ दिखाई देता है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह Redmi 9A के वेरिएंट्स में से एक का है। याद दिलाते चलें कि हाल ही में एक और Redmi 9A वेरिएंट को कथित तौर पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) साइट पर स्पॉट किए गया था।

3C वेबसाइट पर उपलब्ध लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर M2006C3LC वाले रेडमी फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह सुझाव देता है कि नया मॉडल एक एंट्री-लेवल फोन होगा। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन को 23 जून को सर्टिफिकेशन मिलने की जानकारी दी गई है, जिससे पता चलता है कि फोन एक नया मॉडल है।

इस लिस्टिंग में Redmi 9A को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि दिए गए मॉडल नंबर का उस Redmi फोन के साथ संबंध ज़रूर है, जो FCC साइट पर मॉडल नंबर M2006C3LG के साथ सामने आया था। उस फोन को Redmi 9A बताया गया था। इस प्रकार, यह संभावना है कि नया मॉडल आगामी रेडमी फोन का एक वेरिएंट हो सकता है।

3C साइट पर Redmi 9A की लिस्टिंग शुरू में GizmoChina द्वारा रिपोर्ट की गई थी और इसे गैजेट 360 द्वारा भी देखा गया था। हालांकि, Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से यह सत्यापित करने में सक्षम नहीं है कि 3सी साइट पर सामने आया मॉडल रेडमी 9ए है या कोई नया रेडमी फोन है। इसलिए, इसे एक लीक की तरह लेना समझदारी होगी।
 

Redmi 9A specifications (expected)

वेब पर लीक हुई जानकारी के अनुसार, Redmi 9A में 6.5-इंच से अधिक का डिस्प्ले होगा और यह मल्टी-रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में सिंगल-बैंड, 2.4जी वाई-फाई कनेक्टिविटी और 4जी सपोर्ट होने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि यह 3 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट के साथ आएगा। रेडमी मॉडल में 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है और इसमें पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  5. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  2. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  3. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  4. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  5. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  6. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  9. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  10. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.