Redmi 9A को मिला नया 6 जीबी रैम वेरिएंट, जानें कीमत

रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 28 सितंबर 2020 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A का नया मॉडल फिलहाल चीन में होगा उपलब्ध
  • पिछले दिनों रेडमी 9ए का 4 जीबी रैम वेरिएंट पेश किया गया था
  • भारत में अधिकतम 3 जीबी रैम के साथ आता है रेडमी 9ए

Redmi 9A फोन स्काई ब्लू, लेक ग्रीन और सैंड ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है

Redmi 9A स्मार्टफोन को नया 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त हुआ है। Xiaomi ने ऐलान किया था कि वह Redmi 9A के लिए नया बड़ा वेरिएंट पेश करेगा, जिसकी कीमत CNY 999 (लगभग 10,900 रुपये) होगी। यह नया मॉडल फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है, फिलहाल साफ नहीं है कि इस वेरिएंट को भारत में पेश किया जाएगा या नहीं और किया जाएगा तो कब? रेडमी 9ए स्मार्टफोन अब-तक तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज शामिल है।
 

Redmi 9A 6GB RAM + 128GB storage variant price, availability

Xiaomi ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए Redmi 9A के नए कॉन्फिग्रेशन का ऐलान किया है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 10,900 रुपये) है और चीन में इस वेरिएंट की सेल कल 29 सितंबर से सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इसे Mi.com के माध्यम से स्काई ब्लू, लेक ग्रीन और सैंड ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। भारत में रेडमी 9ए का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स शामिल हैं।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ अब इस फोन में 6 जीबी तक रैम मौजूद है।

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से रेडमी 9ए की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.