Redmi 9 और Realme C15 में कौन बेहतर?

Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, Realme C15 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है।

Redmi 9 और Realme C15 में कौन बेहतर?

Redmi 9 की भारत में कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi 9 में मिलता है डुअल रियर कैमरा सेटअप और 10 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है Realme C15
  • दोनों फोन में कुछ समानताएं और कुछ अंतर शामिल हैं
विज्ञापन
Redmi 9 और Realme C15 एंट्री लेवल स्मार्टफोन हैं जो हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए हैं। दोनों फोन में प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स हैं और यह समान, सस्ती कीमत के साथ आते हैं, इसलिए यह तय करना कठिन हो सकता है कि किस स्मार्टफोन पर पैसा लगाना बेहतर है। Redmi 9 और Realme C15 दोनों दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं। रेडमी फोन तीन रंगों में आता है, जबकि रियलमी फोन में दो रंग विकल्प हैं। आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करने के लिए इन दोनों बजट फोन को आमने-सामने रखते हैं।
 

Redmi 9 vs Realme C15: Price in India

रेडमी 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज रंग में उपलब्ध होगा। जहां तक उपलब्धता का सवाल है तो Redmi 9 की सेल अमेज़न इंडिया और Mi.com पर होगी। इसकी पहली फ्लैश सेल 31 अगस्त को हुई थी जाएगी। इसके अलावा फोन को जल्द ही मी होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर Realme C15 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन पावर ब्लू और पावर सिल्वर रंग के विकल्पों में बेचा जाता है। रियलमी सी15 Flipkart और Realme.com पर उपलब्ध होता है। स्मार्टफोन कल यानी 3 सितंबर से ऑफलाइन चैनल के ज़रिए भी बेचा जाएगा।
 

Redmi 9 vs Realme C15: Specifications

दोनों फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आते हैं और एंड्रॉयड 10 पर चलते हैं- Redmi 9 में MIUI 12 स्किन के साथ आता है, जबकि Realme C15 में Realme UI शामिल है। दोनों फोन में एचडी (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करते हैं। हालांकि साइज़ में अंतर है। रेडमी 9 में 6.53-इंच का डिस्प्ले है, जबकि Realme फोन में 6.50-इंच का डिस्प्ले मिलता है। रेडमी 9 और रियलमी सी15 दोनों ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर काम करते हैं और 4 जीबी रैम से लैस आते हैं।

Redmi 9 डुअल रियर कैमरा सेटअप फोन है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं, Realme C15 में तुलनात्मक रूप से बेहतर कैमरा सेटअप है, जिसमें पीछे की तरफ क्वाड रियर कैमरे हैं। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल का "रेट्रो" लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए, रेडमी 9 में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि रियलमी सी15 में 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Redmi 9 के स्टोरेज को समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि Realme C15 में स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

रेडमी 9 में 5,000mAh की बैटरी शामिल है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि रियलमी सी15 में 6,000mAh बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी 9 के डाइमेंशन 164.9x77.07x9.0 एमएम, जबकि रियलमी सी15 के डाइनेंशन 164.5x75.9x9.8 एमएम है।

रेडमी 9 बनाम रियलमी सी15

  रेडमी 9 रियलमी सी15
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.536.50
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो20:920:9
प्रोटेक्शन टाइप-गोरिल्ला ग्लास
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलमीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35
रैम4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांहां
कैमरा
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैशहांहां
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनMIUI 12Realme UI
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन-
ब्लूटूथहांहां
माइक्रो यूएसबीहांहां
सिम की संख्या22
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहां-
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर-हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  2. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  3. EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट
  4. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  6. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  8. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  9. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  10. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »