Redmi 9 Prime की सेल आज Amazon और Mi.com पर, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Redmi 9 Prime के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 5,020 एमएएच बैटरी से लैस है, जिसमें आपको 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

Redmi 9 Prime की सेल आज Amazon और Mi.com पर, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Redmi 9 Prime में दिया गया है 6.53-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रेडमी 9 प्राइम की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Redmi 9 Prime स्मार्टफोन की सेल भारत में एक बार फिर शुरू होने वाली है। यह डिवाइस Amazon Prime Day सेल के दौरान लॉन्च किया गया था, लेकिन आज इसे Amazon और Mi.com दोनों ही वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जो कि स्टॉक खत्म होने तक चलेगी। रेडमी 9 प्राइम के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 5,020 एमएएच बैटरी से लैस है, जिसमें आपको 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
 

Redmi 9 Prime price in India, sale offers

जैसे कि हमने बताया Redmi 9 Prime की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर शुरू की जाएगी। फोन आपको चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो कलर्स हैं- स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर। रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन खरीदने पर अमेज़न पर आपको नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और HSBC कैशबैक कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा।
 
 

Redmi 9 Prime specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

शाओमी ने इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i  स्प्लैश प्रूफ भी शामिल है।

इसके अलावा रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। डायमेंशन की बात करें, तो 163.32x77.01x9.1mm के इस फोन का भार 198 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »