Redmi 9 लॉन्च से दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

Redmi 9 की ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में स्मार्टफोन के MIUI 11 के साथ आने की जानकारी दी गई है, जो ज्यादा आश्चर्यजनक नहीं है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 27 मई 2020 11:56 IST
ख़ास बातें
  • MIUI 11 के साथ आ सकता है आगामी Redmi 9
  • MediaTek Helio A80 या Helio G70 से लैस होने के भी अनुमान
  • अफवाहों का इशारा है कि रेडमी 9 में हो सकती है 6 इंच से बड़ा डिस्प्ले

Redmi 9 स्मार्टफोन MIUI 11 से लैस आएगा

Redmi 9 के ऊपर अभी भी पर्दा बना हुआ है। इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से भी कोई आधिकारिक शब्द नहीं आए हैं। हालांकि अब एक नए लीक से पता चलता है कि आगामी रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च से दूर नहीं है। भले ही Xiaomi नए रेडमी फोन को लेकर किसी प्रकार का प्रचार नहीं कर रही है, लेकिन यह अब कथित तौर पर 'Redmi 9' के नाम से और पिछले लीक के समान मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पेज पर दिखाई दिया है। इसका मतलब है कि जून की शुरुआत में कभी भी Redmi 9 के लॉन्च होने की काफी संभावना है।

Gizmochina द्वारा रिपोर्ट की गई यह ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग 26 मई की थी और इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन ब्लूटूथ वर्ज़न 5.0 के साथ आएगा। दिलचस्प बात यह है कि इसमें पांच अलग-अलग Redmi 9 मॉडल हैं, जो थोड़े अलग मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किए गए हैं। विशेष रूप से M2004J19G मॉडल सीरीज़ वही संख्या है जो पहले यूएस एफसीसी क्लीयरेंस और शाओमी के आरएफ एक्सपोज़र पेज से गुज़र चुकी है। अन्य मॉडल नंबर हैं: M2004J19I, M2004J19C, M2004J19PI, और M2004J19AG। इनमें से M2004J19AG मॉडल नंबर को इस महीने की शुरुआत में यूरेशियन ईईसी सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था।
Advertisement

इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के MIUI 11 के साथ आने की जानकारी दी गई है, जो ज्यादा आश्चर्यजनक नहीं है। इसके अलावा यहां Redmi 9 के बारे में अन्य कोई जानकारी मौजूद नहीं है। अफवाहें बताती हैं कि रेडमी 9 में 6 इंच से बड़ा डिस्प्ले होगा और संभवतः यह एचडी+ डिस्प्ले होना चाहिए।

बैटरी की बात करें तो, हम बड़े पैमाने पर इसके 4,000mAh से 5,000mAh के बीच की क्षमता के साथ आने की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि Redmi 8 की तरह ही इसमें भी हमें दो रियर कैमरे और एक सेल्फी कैमरा देखने को मिले। जहां तक चिपसेट का सवाल है, हमें उम्मीद है कि यहां शाओमी एक बड़ी छलांग लगाना चाहेगा और हो सकता है कंपनी Redmi 9 को मार्केट में MediaTek के Helio A80 के साथ उतारे। यह मार्केट में Realme के नए Narzo 10A के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, तो ऐसे में हो सकता है कि Xiaomi अपने आगामी रेडमी 9 को Helio G70 के साथ उतारे। खैर, फिलहाल ये सभी अटकलें हैं, असल Redmi 9 स्पेसिफिकेशन की जानकारी हमें आगामी आधिकारिक टीज़र्स और फोन के लॉन्च के बाद ही मिल पाएगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9, Redmi 9 Leaks, Redmi 9 price, Redmi 9 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.