Redmi 9 अमेज़न पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और रेंडर भी लीक

Amazon India पर मौजूद माइक्रोसाइट के अनुसार, Redmi 9 स्मार्टफोन हाइपर इंज़न गेम टेक्नोलॉजी के साथ आएगा और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अगस्त 2020 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 लॉन्च के बाद Amazon के जरिए खरीद के लिए होगा उपलब्ध
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लॉन्च होगा रेडमी 9
  • रेडमी 9 में दिया जा सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप

Redmi 9 में दी जा सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

Redmi 9 स्मार्टफोन भारत में खरीद के लिए Amazon के जरिए उपलब्ध होगा, जिसका खुलासा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लाइव की गई माइक्रोसाइट से हुआ है। इस माइक्रोसाइट में नए रेडमी फोन के प्रमुख फीचर्स सामने आए हैं। इसके अलावा अमेज़न पोस्टर में साफ खुलासा किया गया है कि यह फोन भारत में 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इससे अलग, रेडमी 9 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स को टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर लीक कर दिया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेडमी 9 स्मार्टफोन Redmi 9C का ही बदला हुआ वर्ज़न होगा, जो कि मलेशिया में जून में Redmi 9A के साथ लॉन्च किया गया था।

Amazon India पर मौजूद माइक्रोसाइट के अनुसार, Redmi 9 स्मार्टफोन हाइपर इंज़न गेम टेक्नोलॉजी के साथ आएगा और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया जाएगा। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन एक बढ़ी हुई बैटरी लाइफ के साथ आएगा।
Advertisement

अमेज़न की स्मार्टफोन की लिस्टिंग इस ओर इशारा करती है कि 27 अगस्त को रेडमी 9 स्मार्टफोन लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही इसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन की सेल Xiaomi की Mi.com वेबसाइट के साथ-साथ Mi Home stores और Mi Studios पर भी शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में शाओमी ने Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है, जो कि Amazon, Mi.com, Mi Home stores और Mi Studios पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

अमेज़न के द्वारा प्राप्त जानकारी के अलावा, रेडमी 9 स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और रेंडर ऑनलाइन भी सामने आ चुके हैं। सुधांशू नाम के टिप्सटर ने आगामी रेडमी स्मार्टफोन की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लीक कर दी है।
Advertisement

रेडमी 9 के लीक रेंडर में स्मार्टफोन के तीन कलर ऑप्शन देखे जा सकते हैं। इसके अलावा तस्वीर में दिखा स्मार्टफोन डिज़ाइन काफी हद तक Redmi 9C की तरह ही है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा गया है।

Redmi 9 specifications (rumoured)
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी 9 फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा और कथित तौर पर इसमें 6.53-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्प प्राप्त होगा। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करेगा। कैमरा को लेकर बताया गया है कि रेडमी 9 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
Advertisement

टिप्सटर के अनुसार, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। स्टोरेज के मामले में 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प प्राप्त होगा। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट प्राप्त होगा।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी शामिल होगी, जिसके साथ 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। 164.9x77.07x9mm फोन का भार 196 ग्राम होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9 specifications, Redmi 9, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.