Redmi 8A की बिक्री भारत में शुरू, जानें दाम और सारे स्पेसिफिकेशन

Redmi 8A एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है
  • रेडमी 8ए की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं रेडमी 8ए में

Redmi 8A में है यूएसबी टाइप-सी पोर्ट

Redmi 8A की बिक्री फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। बीते हफ्ते ही भारत में लॉन्च किए गए रेडमी 8ए पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। रेडमी 8ए कंपनी के लोकप्रिय रेडमी 7ए का अपग्रेड है। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की बैटरी है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। स्मार्टफन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3 जीबी रैम है।
 

Redmi 8A price in India

रेडमी 8ए को 6,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। जबकि फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड रंग में मिलेगा। जैसा कि हमने आपको बताया, रेडमी 8ए को शाओमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने बताया है कि 30 सितंबर से ही फोन मी होम स्टोर्स में भी उपलब्ध है।
Advertisement


Redmi 8A specifications, features

डुअल-सिम Redmi 8A एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी तक रैम मौज़ूद है।
Advertisement

Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है। यह एफ/ 1.8 लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे प्रीलोडेड फीचर्स के साथ आएगा। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।

रेडमी 8ए की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Solid build quality
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.