Redmi 8A Dual की आज पहली सेल: कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स

Redmi 8A Dual की भारत में कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है। रेडमी 8ए डुअल की मुख्य हाइलाइट्स Snapdragon 439 चिपसेट, 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी स्टोरेज और बड़ी 5,000 एमएएच बैटरी है।

Redmi 8A Dual की आज पहली सेल: कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स

Redmi 8A Dual की भारत में कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi 8A Dual की कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है
  • फोन आज दोपहर 12 बजे Mi.com और Amazon के जरिए ऑनलाइन बेचा जाएगा
  • रेडमी 8ए डुअल की हाइलाइट 5,000mAh बैटरी और स्मैपड्रैगन 439 चिपसेट है
विज्ञापन
Redmi 8A Dual आज भारत में पहली बार सेल के लिए पेश होने जा रहा है। यह रेडमी 8ए का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कुछ बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है। रेडमी 8ए डुअल में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा Redmi ने इस फोन को नई 'ऑरा एक्स ग्रिप' डिज़ाइन के साथ पेश किया है। इसकी मुख्य हाइलाइट्स Snapdragon 439 चिपसेट, 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी स्टोरेज और बड़ी 5,000 एमएएच बैटरी है। Redmi 8A Dual मिडनाइट ग्रे, सी ब्लू और स्काई व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।
 

Redmi 8A Dual price and availability

रेडमी 8ए डुअल का बेस मॉडल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी भारत में कीमत 6,499 रुपये है। यह मॉडल 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है। फोन Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और अमेज़न के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे ऑफलाइन खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी के आधिकारिक ऑफलाइन स्टोर Mi Home Stores जा सकते हैं। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक Redmi 8A Dual को Mi.com पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या किस्त पर खरीद कर 5 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि रेडमी 8ए डुअल भारत में पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
 

Redmi 8A Dual Specifications

रेडमी 8ए डुअल में क्वालकॉम Snapdragon 439 चिपसेट दिया गया है, जो 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम स्लॉट VoLTE और VoWiFi सपोर्ट करते हैं। Redmi 8A Dual को 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। कंपनी का दावा है कि फोन को पानी के छीटों से बचाने के लिए इसमें एक कोटिंग की गई है।

नया फोन 13-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसका दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »