Redmi 8A Dual की ओपन सेल शुरू, लेकिन...

Redmi 8A Dual का शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है।

Redmi 8A Dual की ओपन सेल शुरू, लेकिन...

Redmi 8A Dual की पहली सेल बीते हफ्ते हुई थी आयोजित

ख़ास बातें
  • रेडमी 8ए डुअल में क्वालकॉम Snapdragon 439 चिपसेट दिया गया है
  • 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है रेडमी 8ए डुअल में
  • 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है Redmi 8A Dual
विज्ञापन
चीनी कंपनी Xiaomi ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Redmi 8A Dual को उतारा था। अब इस फोन को सीमित समय के लिए ओपन सेल में उपलब्ध कराया गया है। रेडमी 8ए डुअल की ओपन सेल 25 फरवरी की मध्यरात्रि तक चलेगी। बता दें कि रेडमी 8ए डुअल को मार्केट में Redmi 8A के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है। रेडमी का यह फोन “ऑरा एक्स ग्रिप” डिज़ाइन के साथ आता है। रेडमी 8ए डुअल दो रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें पानी के छीटों से सुरक्षा के लिए पी2आई नैनो कोटिंग है। रेडमी 8ए डुअल के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। दोनों ही वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।
 

Redmi 8A Dual price in India, sale offers

रेडमी 8ए डुअल का शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है। फोन Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और अमेज़न के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे ऑफलाइन खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी के आधिकारिक ऑफलाइन स्टोर Mi Home Stores जा सकते हैं। स्मार्टफोन मिडनाइट ग्रे, सीन ब्लू और स्काई व्हाइट रंग में मिलता है। ओपन सेल के बारे में जानकारी रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई।

Redmi 8A Dual खरीदने के लिए पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 6,600 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह ऑफर अमेज़न पर उपलब्ध है। इसके अलावा शाओमी की वेबसाइट पर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प के साथ ग्राहकों को 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

याद रहे कि रेडमी 8ए डुअल को इस महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। पहली सेल बीते हफ्ते ही Amazon, Mi.com और मी होम स्टोर्स में आयोजित हुई थी।
 

Redmi 8A Dual Specifications

रेडमी 8ए डुअल में क्वालकॉम Snapdragon 439 चिपसेट दिया गया है, जो 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम स्लॉट VoLTE और VoWiFi सपोर्ट करते हैं। Redmi 8A Dual को 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। कंपनी का दावा है कि फोन को पानी के छीटों से बचाने के लिए इसमें एक कोटिंग की गई है।

नया फोन 13-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसका दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »