Redmi 8 और Redmi 8A में कौन बेहतर?

Redmi 8 vs Redmi 8A: कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रेडमी 8 और रेडमी 8ए एक-दूसरे से कितने अलग हैं? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2019 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं Redmi 8 में
  • 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है रेडमी 8ए

Redmi 8 vs Redmi 8A: रेडमी 8 और रेडमी 8ए में कौन बेहतर?

Redmi 8 vs Redmi 8A: रेडमी 8 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi 7 का अपग्रेड वर्जन है Redmi 8। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 8 अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा और 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है। रेडमी 8 में 64 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है, हमने कुछ हफ्तों पहले भारतीय मार्केट में उतारे गए Redmi 8A से Redmi 8 की तुलना की है। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रेडमी 8 और रेडमी 8ए एक-दूसरे से कितने अलग हैं? आइए जानते हैं...
 

Redmi 8 vs Redmi 8A price in India

रेडमी 8 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर के तहत, फोन के पहले 50 लाख खरीदारों को स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में मिलेगा।

रेडमी 8ए का दाम 6,499 रुपये है। यह कीमत 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। फोन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड रंग में मिलेगा।
 

Redmi 8 vs Redmi 8A specifications

रेडमी 8 और रेडमी 8ए दोनों ही डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलते है। फोन में 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। दोनों ही रेडमी हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। Redmi 8 में 4 जीबी तक रैम तो वहीं Redmi 8A में 3 जीबी तक रैम है।
Advertisement

रेडमी 8 और रेडमी 8ए दोनों में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है। यह एफ/ 1.8 लेंस के साथ आता है। इसके साथ रेडमी 8 के पिछले हिस्से में 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही रेडमी फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है।

Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। रेडमी 8ए की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो रेडमी 8 और रेडमी 8ए दोनों ही Redmi फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। रेडमी 8 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। रेडमी ब्रांड के दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Solid build quality
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual-screen accessory is included
  • Very good battery life
  • Clean software
  • Great overall performance
  • Bad
  • Iffy in-display fingerprint scanner
  • Charging isn’t very quick
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  4. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  5. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  6. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  7. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  10. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.