Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Xiaomi Redmi 8 में 5000 एमएएच बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की जानकारी मिली है।

Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

ख़ास बातें
  • अभी कुछ दिन पहले Xiaomi Redmi Note 8 के बारे में मिली थी जानकारी
  • रेडमी 8 को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है Redmi 8 में
विज्ञापन
शाओमी ब्रांड के अगले किफायती स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 8 को लॉन्च किए जाने से पहले चीनी रेगुलेटर साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। टीना लिस्टिंग में फोन के लिए M1908C3IC मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। माना जा रहा है कि भविष्य में यह हैंडसेट रेडमी 8 के नाम से लॉन्च होगा। प्रतीत होता है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और आगे की तरफ टियरड्रॉप नॉच मौज़ूद है। ऑनलाइन लिस्टिंग से फोन के कई स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए हैं। इन स्पेसिफिकेशन से साफ है कि यह फोन इस साल ही लॉन्च किए गए Redmi 7 और Redmi 7A का अपग्रेड है। रेडमी 8 के अलावा इस चीनी कंपनी द्वारा नया बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 लाने की भी चर्चा है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी फोन का मॉडल नंबर M1908C3IC है। इसी मॉडल नंबर का इस्तेमाल रेडमी 7 के लिए हुआ था जब इसे लॉन्च किए जाने पहले टीना पर लिस्ट किया गया था। यह इशारा है कि लिस्ट किया गया नया हैंडसेट रेडमी 7 का अपग्रेड रेडमी 8 ही होगा।

Xiaomi को इस फोन का सर्टिफिकेशन टीना से 14 अगस्त को मिला। ऑनलाइन लिस्टिंग में स्मार्टफोन की तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा रेडमी का लोगो है। साथ में 'डिज़ाइन बाय शाओमी' की ब्रांडिंग।

टीना की साइट पर उपलब्ध तस्वीरें बताती हैं कि रेडमी 7 की ही तरह रेडमी 8 में भी टियरड्रॉप स्टाइल नॉच होगा। शाओमी इसे डॉट नॉच के नाम से बुलाती है। पिछले हिस्से पर फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। साथ में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर को भी पिछले हिस्से पर दिया है।
 

Redmi 8 स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वाला यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.217 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के तीन वेरिएंट हैं- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी। इसी तरह से स्टोरेज के भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। इसके अलावा यूज़र्स 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। रेडमी 8 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

टीना लिस्टिंग में रेडमी 8 को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। याद रहे कि शाओमी रेडमी 7 को बाज़ार में 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ लाया गया था। इसके अलावा फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब M1908C3IC मॉडल नंबर वाले रेडमी फोन को ऑनलाइन लिस्ट किया गया है। इसी मॉडल नंबर को हाल ही में चीन की 3सी साइट पर लिस्ट किया गया था, M1908C3IE मॉडल नंबर के साथ। माना जा रहा है कि यह रेडमी 8 का अलग वेरिएंट हो सकता है।

दूसरी तरफ, Redmi Note 8 में चार रियर कैमरे दिए जाने की खबर है। रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने ही रेडमी नोट 8 पर काम शुरू होने की जानकारी दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 8 specifications, Redmi 8, Xiaomi Redmi 8, Xiaomi, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  2. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  3. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  4. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  5. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  7. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  8. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  9. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  10. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »