Redmi 8 की सेल आज Flipkart पर, जानें ऑफर्स और फीचर्स

Redmi 8 Sale Today: Xiaomi का बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphones) रेडमी 8 आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Flipkart और Mi.com पर बिक्री शुरू होने से पहले जानें शाओमी स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2019 09:59 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं Redmi 8 में
  • रेडमी 8 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है

Redmi 8 Sale Today: रेडमी 8 की सेल आज Flipkart पर, जानें ऑफर्स और फीचर्स

Redmi 8 Sale: Xiaomi का बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphones) रेडमी 8 आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप भी शाओमी के Redmi 8 स्मार्टफोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि रेडमी 8 सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mi.com पर होगी। शाओमी (Xiaomi) के बजट स्मार्टफोन रेडमी 8 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। रेडमी 8 की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए अब आपको Redmi 8 की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Redmi 8 Price in India, सेल का समय

रेडमी 8 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। हालांकि, Redmi 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट Xiaomi इंडिया की वेबसाइट और Flipkart पर 7,999 रुपये में लिस्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉन्च ऑफर के तहत, फोन के पहले 50 लाख खरीदारों को स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement


Redmi 8 Sale दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com और मी होम स्टोर पर होगी। शाओमी रेडमी 8 फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में मिलेगा। याद रहे कि शाओमी ने पिछले महीने रेडमी 8 को भारतीय मार्केट में उतारा था।
Advertisement

फ्लिपकार्ट पर HDFC Bank डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
 

Redmi 8 specifications

डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।
Advertisement

रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है। Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।
Advertisement

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.