Redmi 7A की पहली सेल सुपरहिट, अगली सेल 18 जुलाई को

Redmi 7A की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 18:50 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 कैमरा है
  • रेडमी 7ए की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Redmi 7A को लॉन्च ऑफर के तहत 200 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है
Redmi 7A की अगली सेल कब होगी? इस सवाल का जवाब शाओमी ने दिया है। बताया गया है कि ग्राहक अब 18 जुलाई को रेडमी 7ए को खरीद पाएंगे। बता दें कि रेडमी 7ए की पहली सेल गुरुवार को आयोजित हुई थी। यह हैंडसेट कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। हालांकि, शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भरोसा दिलाया है कि दूसरी सेल में रेडमी 7ए के ज़्यादा यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे। याद रहे कि चीनी कंपनी ने बीते हफ्ते भारतीय मार्केट में रेडमी 7ए को लॉन्च किया था।

Xiaomi ने गुरुवार को आयोजित पहली सेल में उपलब्ध कराए गए यूनिट के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन मनु कुमार जैन ने सेल खत्म होने के कुछ मिनटों बाद ही ट्वीट करके बताया कि कंपनी 18 जुलाई को होने वाली अगली सेल में रेडमी 7ए के और यूनिट उपलब्ध कराएगी।

पहली सेल की तरह अगली सेल में भी रेडमी 7 को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा।


Redmi 7A की भारत में कीमत

रेडमी 7ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा।

लॉन्च ऑफर के तहत, Xiaomi अपने Redmi 7A हैंडसेट के दोनों ही वेरिएंट को 200 रुपये सस्ते में बेच रही है। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है।
Advertisement
 

Redmi 7A Specifications

डुअल-सिम (नैनो) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 7ए की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • Bad
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.