Xiaomi Redmi 7A की बिक्री आज फिर, जानें ऑफर्स

Xiaomi Redmi 7A Sale: शाओमी रेडमी 7ए को लॉन्च के बाद से फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानिए।

Xiaomi Redmi 7A की बिक्री आज फिर, जानें ऑफर्स

Xiaomi Redmi 7A Sale: रेडमी 7ए की बिक्री आज फिर, जानें ऑफर्स

ख़ास बातें
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है Redmi 7A
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 7A Sale: रेडमी 7ए को इस महीने के शुरुआत में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। शाओमी रेडमी 7ए को लॉन्च के बाद से फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। रेडमी 7ए आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रेडमी 7ए की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mi.com पर शुरू होगी। शाओमी ब्रांड के इस हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 7ए में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपेसट और एचडी+ डिस्प्ले है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रेडमी 7ए में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा सेंसर दिया गया है। भारतीय ग्राहकों को हैंडसेट के साथ दो साल की वारंटी मिलेगी। अगर आप भी रेडमी 7ए को खरीदने की चाहत रखते हैं तो आइए अब आपको इसकी भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Redmi 7A की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

रेडमी 7ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी अपने रेडमी 7ए हैंडसेट के दोनों ही वेरिएंट को 200 रुपये सस्ते में बेचेगी। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है। रेडमी 7ए की सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी।


सेल ऑफर की बात करें तो मी डॉट कॉम पर रेडमी 7ए के साथ रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक के साथ 125 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। ग्राहकों को 50 रुपये के 44 डिस्काउंट वाउचर कैशबैक के रूप में मॉय जियो ऐप में दिए जाएंगे। कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए जियो यूज़र को 198 रुपये या 299 रुपये में से किसी एक प्लान के साथ रीचार्ज करना होगा। ग्राहक 399 रुपये में मी प्रोटेक्ट सर्विस भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Redmi 7A का रिव्यू

दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड की ईएमआई ट्रांजेक्शन से भुगतान पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का कैशबैक तो वहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
 

Redmi 7A specifications

डुअल-सिम (नैनो) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 7ए की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • कमियां
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  2. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  3. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  4. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  5. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  7. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  8. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
  9. 1800W पावर वाली इलेक्ट्रिक केतली Xiaomi ने की लॉन्च, 1.7 लीटर की क्षमता, जानें कीमत
  10. Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »