Redmi 6A फोन में ब्‍लास्‍ट से महिला की मौत का आरोप, चाइनीज कंपनी Xiaomi ने कही जांच की बात!

यह घटना एक ट्वीट के जरिए सामने आई थी। यूजर ने दावा किया था कि उनकी आंटी Redmi 6A में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद मृत पाई गईं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 सितंबर 2022 11:23 IST
ख़ास बातें
  • यूजर ने लिखा है कि उनकी आंटी Redmi 6A का इस्‍तेमाल कर रही थीं
  • वह सो रही थीं और फोन को अपने चेहरे के करीब तकिए के पास रखा था
  • कुछ देर बाद फोन ब्लास्ट हो गया

यूजर ने अपने ट्वीट में ब्‍लास्‍ट हुए कथित Redmi 6A की इमेज और मृत महिला की खून से लथपथ तस्‍वीरें शेयर की हैं।

Photo Credit: MD Talk YT

मोबाइल फोन में ब्‍लास्‍ट होने की कई खबरें हमने पढ़ी हैं। महीनों पहले वनप्‍लस यूजर्स फोन्‍स की बैटरी में आई समस्‍याओं से परेशान हुए थे। ताजा मामला एक कदम आगे और  परेशान करने वाला दिखाई देता है। कहा जा रहा है कि कथित Redmi 6A स्‍मार्टफोन में ब्‍लास्‍ट की वजह से एक महिला की मौत हो गई। मामला अपने ही देश में सामने आया है। इस बात में कितनी सच्‍चाई है, इसका पता लगाने के लिए शाओमी (Xiaomi) ने मामले की जांच का ऐलान किया है। यह घटना एक ट्वीट के जरिए सामने आई थी। यूजर ने दावा किया था कि उनकी आंटी Redmi 6A में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद मृत पाई गईं। 

इसके जवाब में शाओमी इंडिया सपोर्ट के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि शाओमी इंडिया के लिए ग्राहकों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। फिलहाल हमारी टीम प्रभावित परिवार से संपर्क करने और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
 

बहरहाल, यूजर ने अपने ट्वीट में ब्‍लास्‍ट हुए कथित Redmi 6A की इमेज और मृत महिला की खून से लथपथ तस्‍वीरें शेयर की हैं। शख्‍स ने शाओमी से इस घटना की जिम्‍मेदारी लेने को कहा है। अपने ट्वीट में यूजर ने लिखा है कि उनकी आंटी Redmi 6A का इस्‍तेमाल कर रही थीं। वह सो रही थीं और फोन को अपने चेहरे के करीब तकिए के पास रखा था। कुछ देर बाद फोन ब्लास्ट हो गया। यह हमारे लिए बुरा समय है। 
Advertisement

शाओमी इंडिया ने अपने स्‍तर पर शुरू की गई जांच की डिटेल्‍स अभी शेयर नहीं की हैं। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि कंपनी इस पर विस्‍तृत जानकारी आने वाले वक्‍त में उपलब्‍ध कराएगी। अगर वाकई महिला की मौत की वजह फोन में ब्‍लास्‍ट होना है तो हम सभी को इस बात का खयाल रखना होगा कि इस्‍तेमाल के बाद या सोते समय फोन को तकिए के पास नहीं रखना चाहिए। उसे एक निश्चित दूरी पर रखना ही उचित होगा और यह बात हर स्‍मार्टफोन के साथ लागू होती है, चाहे वह किसी भी ब्रैंड का क्‍यों ना हो। उम्‍मीद है कि इस मामले की असल वजहों का पता आने वाले दिनों में चल जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.