Mi Days Sale: Poco F1, Redmi 6A, Redmi Note 5 Pro समेत अन्य Xiaomi स्मार्टफोन पर मिल रही छूट

Mi Days Sale, Mi Super Sale: अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मी डेज़ सेल और मी डॉट कॉम पर मी सुपर सेल 9 जुलाई तक चलेगी। जानें Xiaomi Smartphones पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Mi Days Sale: Poco F1, Redmi 6A, Redmi Note 5 Pro समेत अन्य Xiaomi स्मार्टफोन पर मिल रही छूट

Mi Days Sale: Poco F1, Redmi 6A, Redmi Note 5 Pro समेत अन्य शाओमी स्मार्टफोन पर मिल रही छूट

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम वेरिएंट मिल रहा ओपन सेल में
  • Mi A2 पर मिल रहा एक्सचेंज डिस्काउंट
  • Redmi 6A का 32 जीबी वेरिएंट पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
विज्ञापन
एक बार फिर Amazon और Flipkart पर Mi Days Sale और Xiaomi की आधिकारिक साइट Mi.com पर Mi Super Sale का आगाज़ हो गया है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मी डेज़ सेल और मी डॉट कॉम पर मी सुपर सेल 9 जुलाई तक चलेगी। सेल में Amazon, Flipkart, और Mi.com पर Xiaomi स्मार्टफोन पर शानदार डील्स, डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स मिलेंगे। Mi Days और Mi Super Sale में Redmi 6A ,Redmi Note 5 Pro, Poco F1, Mi A2 और Redmi Y3 जैसे Xiaomi के कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आइए Amazon और Flipkart पर चल रही Mi Days Sale और Xiaomi की आधिकारिक साइट Mi.com पर चल रही Mi Super Sale में मिलने वाली टॉप डील्स, डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
 

Mi Days, Mi Super Sale में Xiaomi स्मार्टफोन पर ऑफर्स

शाओमी रेडमी 6ए (2 जीबी + 32 जीबी) का यह मॉडल अमेज़न और मी डॉट कॉम पर 6,499 रुपये में बेचा जाता है लेकिन अभी सेल में यह छूट के बाद 6,199 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। रेडमी नोट 5 प्रो (6 जीबी + 64 जीबी) के इस वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद अभी सेल में 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे यह मॉडल 13,999 रुपये में मिलता है।

Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी सेल का हिस्सा है। रेडमी नोट 7 प्रो के दोनों ही वेरिएंट  Flipkart और Mi.com पर ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की अगली फ्लैश सेल 12 जुलाई को होगी।

अन्य ऑफर्स की बात करें तो Redmi Note 7S के साथ मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi Y3 के साथ मी डॉट कॉम और अमेज़न पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा Poco F1 वेरिएंट के साथ Mi.com और Flipkart पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। Mi A2 पर अमेज़न और मी डॉट कॉम पर 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Redmi 6, Redmi Note 6 Pro, Redmi Y2 और Redmi Note 5 Pro के मी प्रोटेक्ट प्लान भी अभी सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। Mi Days Sale से संबंधित अधिक जानकारी Amazon और Flipkart तो वहीं Mi Super Sale की जानकारी Mi.com पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Days, Mi Super Sale, Amazon, Flipkart, Poco F1, Redmi 6A, Mi A2
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »