Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स

Redmi भारतीय बाजार में अगले महीने की शुरुआत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Redmi 17C 5G में 50MP का AI ड्यूल कैमरा सिस्टम मिलेगा।

Redmi 17C 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Redmi

Redmi भारतीय बाजार में अगले महीने की शुरुआत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च करने जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से इस फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है, जिसके साथ-साथ अधिकतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी मिली है। यह फोन लॉन्च होने के बाद तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Redmi 17C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 17C 5G कब होगा लॉन्च

Redmi 17C 5 भारतीय बाजार में 1 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। यह फोन बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक साइट, ई-सॉमर्स साइट अमेजन और शाओमी रिटेल पर उपलब्ध होगा। कीमत से लेकर उपलब्धता को लेकर अधिक जानकारी लॉन्च के वक्त पता चलेगी। यह फोन भारत में कॉफी ब्रू, पर्पल डॉन और डार्क नाइट कलर में उपलब्ध होगा।

Advertisement

Redmi 17C 5G Features & Specifications

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट होगा और एक वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में 8GB RAM दी जाएगी। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 105 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करेगी। यह बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी, जिससे महज 90 मिनट में 80%  तक चार्ज हो जाएगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा सिस्टम मिलेगा। कैमरा पोर्टेट मोड, एचडीआर और सेल्फी ब्यूटी का सपोर्ट करेगा। यह फोन Xiaomi HyperOS पर काम करेगा और इसमें सर्किल टू सर्च फंक्शनैलिटी इंटीग्रेटेड होगी। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया जाएगा। इसके अलावा वेट टच टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जिससे यह ऊंगलियों के गीले होने पर भी ठीक से काम करेगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.