Redmi 15C 5G में मिल सकता है 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले, 3C सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग

Redmi 15C 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अगस्त 2025 23:42 IST

यह स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS पर चल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi जल्द ही अफोर्डेबल सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह Redmi 15C 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। यह Redmi 14C 5G की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

XpertPick की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2508CRN2BC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Redmi 15C 5G हो सकता है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन की बैटरी के 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने का पता चला है। Redmi 15C 5G को तीन कलर्स - लैवेंडर, ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में ऑनलाइन रिटेलर Epto.it की वेबसाइट पर Redmi 15C की लिस्टिंग हुई थी। इसका इटली सहित कुछ यूरोपीय देशों में में 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 134 यूरो (लगभग 13,450 रुपये)  और 4 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस लगभग 155 यूरो (लगभग 16,000 रुपये) का हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। Redmi 15C 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS पर चल सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को Poco C85 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है Redmi 15C की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन का साइज 173.16 x 81.07 x8.2 mm और भार लगभग 205 ग्राम का हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  2. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
  4. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  5. Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक
  6. Asteroid Alert: 54 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड का आज पृथ्वी की तरफ निशाना
  7. Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
  8. Samsung Galaxy S26 सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते! कंपनी ने गिराई कीमत
  9. Google Pixel 8a पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत में खरीदें 64MP कैमरा वाला फोन
  10. भारत में महंगे होंगे BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, तीन प्रतिशत तक बढ़ेंगे प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.