Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 

भारत में Redmi 15A 5G को 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 16:55 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Redmi 15A 5G को 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • पिछले वर्ष अगस्त में देश में पेश किए गए Redmi 15 5G की यह जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi 15A 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी दी जाएगी। Redmi 15A 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले वर्ष अगस्त में देश में पेश किए गए Redmi 15 5G की यह जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने बताया है कि भारत में Redmi 15A 5G को 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Redmi 15A 5G का डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Redmi 15A 5G में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश के साथ रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें नीचे बाएं कोने पर कंपनी की ब्रांडिंग है। Redmi 15A 5G में 6,300 mAh की बैटरी होगी। इसमें ऑक्टोकार 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें थिक बेजेल्स और फ्रंट में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। 

इस सीरीज के Redmi 15 5G में 6.9-इंच फुल HD+ डिस्प्ले है 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 288 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है। इसमें Circle to Search, AI Eraser जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए दो वर्ष के OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। Redmi 15A 5G की 7,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग और 18 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंरगप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.