Redmi 12C का इंटरनेशनल वेरिएंट लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC है जिसके साथ LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 12:08 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था
  • इसकी बिक्री जल्द ही अन्य देशों में भी शुरू हो सकती है
  • इसमें 6.71 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 1,650 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है

इसके साथ दो वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Redmi ने अपने Redmi 12C के इंटरनेशनल वेरिएंट को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था। इसे अब इंडोनेशिया में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री जल्द ही अन्य देशों में भी शुरू हो सकती है। इसके अधिकतर स्पेसिफिकेशंस चीन में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन के समान हैं। 

इस स्मार्टफोन के 4GB + 64GB वेरिएंट का चीन में प्राइस 699 युआन (लगभग 8,400 रुपये) है। इंडोनेशिया में इसका प्राइस 13,99,000 IDR (लगभग 7,500 रुपये) है। इसके 4GB RAM + 128GB वेरिएंट का प्राइस 15,99,000 IDR (लगभग 8,500 रुपये) और  6GB RAM + 128GB की 17,99,000 IDR (लगभग 9,500 रुपये) है। चीन में इसे शैडो ब्लैक, सी ब्लू, मिंट ग्रीन और लैवेंडर कलर्स में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इंडोनेशिया में इसे ग्रेफाइट ग्रे और ओशन ब्लू कलर्स में लॉन्च किया गया है। 

Redmi 12C के स्पेसिफिकेशंस 

इसमें 6.71 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 1,650 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है। इसकी स्क्रीन की ऑस्पेक्ट रेशो 20:6:9 और कॉन्ट्रास्ट रेशो 1500:1 है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स का है। इसमें MediaTek Helio G85 SoC है जिसके साथ LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज है। यह Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। इसके साथ दो वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। 

Redmi 12C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी QVGA लेंस है। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर में दिए गए वॉटरड्रॉप नॉच में है। इसके रियर कैमरा 1080p तक वीडियो 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (fps) पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल SIM सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और 3.5 mm का ऑडियो जैक दिया गया है। Redmi ने पिछले वर्ष के अंत में चीन में Note 12 Pro Speed Edition लॉन्च किया था। यह नोट 12 सीरीज का चौथा डिवाइस है, जिसमें अब तक प्रो, प्रो प्लस और डिस्कवरी एडिशन वेरिएंट्स शामिल हैं। इसमें  6.67 इंच का पंच होल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका  रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Redmi, Market, Processor, charging, Launch, Design, Camera, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.