5000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ ‘Redmi 10A’ बजट स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi 10A में Redmi 9A की तरह ही मीडियाटेक का हीलियो G25 प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 17:48 IST
ख़ास बातें
  • इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के दाम 699 युआन लगभग 8,300 रुपये हैं
  • 4GB + 128GB वेरिएंट 799 युआन (लगभग 9,500 रुपये) का है
  • 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट 899 युआन (लगभग 10,700 रुपये) का है

युवा कस्‍टमर्स को आकर्षित करने के लिए फोन के डिजाइन को अपग्रेड किया गया है।

Redmi 10 सीरीज के किफायती फोन के रूप में Redmi 10A को लॉन्च कर दिया गया है। नया Redmi फोन Redmi 9A का सक्‍सेसर है, जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। Redmi 10A में Redmi 9A की तरह ही मीडियाटेक का हीलियो G25 प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। युवा कस्‍टमर्स को आकर्षित करने के लिए फोन के डिजाइन को अपग्रेड किया गया है। Redmi 10A में 128GB तक तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो Redmi 9A की तुलना में काफी ज्‍यादा स्‍पेस देता है। Redmi 9A में 32GB स्‍टैंडर्ड स्‍टोरेज था। 
 

Redmi 10A के दाम 

Redmi 10A की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 699 युआन (लगभग 8,300 रुपये) से शुरू होती है। अभी फोन को 649 युआन (लगभग 7,700 रुपये) के शुरुआती प्राइस में टैग किया गया है। Redmi 10A का 4GB + 128GB वेरिएंट 799 युआन (लगभग 9,500 रुपये) और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट 899 युआन (लगभग 10,700 रुपये) का है।
Advertisement

Xiaomi ने चीन में इस डिवाइस को शैडो ब्लैक, स्मोक ब्लू और मूनलाइट सिल्वर कलर्स में लिस्ट किया है। यह वहां प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 31 मार्च से शुरू होगी। Redmi 10A के इंडिया लॉन्‍च को लेकर फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। 
 

Redmi 10A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Redmi 10A स्‍मार्टफोन Android ओएस पर चलता है, जिस पर MIUI 12.5 की लेयर है। फोन में 6.53 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिजाइन के साथ आता है। Redmi 10A में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर है, जिसे 6GB तक रैम का सपोर्ट है। LED फ्लैश के साथ बैक साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। फोन में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में यह डिवाइस 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5mm हेडफोन जैक से लैस है। Redmi 10A में 5000mAh की बैटरी है, जो 10वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 194 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.