Realme XT लॉन्च हुआ भारत में, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Realme XT Price in India: रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। Realme ब्रांड के इस हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 712 SoC का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 सितंबर 2019 14:46 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा रियलमी एक्सटी
  • 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्सटी में
  • Realme XT की पहली सेल 16 सितंबर से

Realme XT Specifications: रियलमी एक्सटी में 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर है

Realme XT: रियलमी एक्सटी लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी एक्सटी भारत में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। अन्य अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरे, स्नैपडैगन 712 प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आने वाले रियलमी एक्सटी में ग्रेडिएंट बैकपैनल फिनिश के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी है।

लॉन्च इवेंट में Realme ने रियलमी बड्स वायरलेस और रियलमी पावर बैंक को भी लॉन्च किया। साथ में Realme XT 730G नाम वाले नए फोन से भी पर्दा उठाया। कंपनी ने इस फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया है जो बहुत हद तक रियलमी एक्सटी से मेल खाते हैं। अंतर प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का है। रियलमी एक्सटी 730जी में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होगा और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इस फोन को दिसंबर में मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Realme XT price in India, launch offers

रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।


Realme XT की सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी की अपनी वेबसाइट पर 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी ने बताया है कि इसे जल्द ही ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पेटीएम यूपीआई से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। रियलमी डॉट कॉम पर खरीदारी करने से पेटीएम फर्स्ट मेंबरशिप भी मिलेगी। फोन के पहले 64,000 खरीदारों को 6 महीने तक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मिलेगी।
Advertisement
 

Realme XT specifications

रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियलमी का चार रियर कैमरों वाला लेटेस्ट हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी एक्सटी के तीन वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी।
 

Realme XT Camera: रियलमी एक्सटी में हैं चार रियर कैमरे

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।

Advertisement
फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme XT यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। निचले हिस्से पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक और लाउडस्पीकर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  158.7x75.16x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 183 ग्राम। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस + ग्लोनास शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Camera app lacks some basic features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.