Realme XT 730G हैंडसेट भारत में Realme X2 के नाम से होगा लॉन्च

Realme के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए टीज़र में एक फोन को भी दिखाया गया है। यहां पर Realme X2 के क्वाड कैमरा सेटअप को दिखाया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 19:07 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Realme X2 Booster Sale का ऐलान किया
  • रियलमी के पोर्टफोलियो में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर वाला सिर्फ एक फोन है
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा Realme X2 में

Realme X2 होगा 17 दिसंबर को लॉन्च

Realme भारतीय मार्केट में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कई टीज़र जारी किए जा चुके हैं। माना जा रहा था कि कंपनी 17 दिसंबर को मार्केट में Realme XT 730G को उतारेगी। अब Oppo की इस सहायक कंपनी ने जानकारी दी है कि भारतीय मार्केट में रियलमी एक्सटी 730जी को Realme X2 के नाम से लाया जाएगा। कंपनी ने लेटेस्ट टीज़र पोस्टर में रियलमी एक्स2 के नाम का ज़िक्र है। रियलमी ने रियलमी एक्स2 बूस्टर सेल के बारे में भी विस्तार से बताया है। इस ऑफर के तहत एडवांस बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सेल में प्रायरिटी एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा फोन की कीमत पर 500 रुपये की छूट दी जाएगी।

Realme के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए टीज़र में एक फोन को भी दिखाया गया है। यहां पर रियलमी एक्स2 के क्वाड कैमरा सेटअप को दिखाया गया है। रियलमी लंबे समय से स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लाने का टीज़र जारी करती रही है। अब इसके नाम का खुलासा कर दिया गया है। इसे Realme X2 के नाम से बुलाया जाएगा। देखा जाए तो रियलमी के पोर्टफोलियो में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर वाला एक मात्र हैंडसेट रियलमी एक्सटी 730जी है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर रियलमी एक्सटी 730जी का रियलमी एक्स2 के नाम से आना तय है।
Advertisement

Realme के एक अधिकारी ने गैजेट्स 360 को बताया है कि रियलमी एक्स2 वाकई में रियलमी एक्सटी 730जी ही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह चार रियर कैमरों वाल हैंडसेट है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद रहेगा।
 

फोन को भारत में लॉन्च किए जाने से पहले कंपनी ने Realme X2 Booster Sale का ऐलान किया है। जो वास्तव में प्री-ऑर्डर ऑफर है। इसके तहत, ग्राहकों को फोन के लिए एडवांस में 1,000 रुपये देना होगा। इसके बाद में वे सबसे पहले रियलमी एक्स2 को खरीद पाएंगे। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को फोन पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। प्री-ऑर्डर डिपॉजिट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 16 दिसंबर तक चलेगी। फोन की कीमत का खुलासा होने का बाद ग्राहकों को 24 दिसंबर से पहले हैंडसेट की कीमत का भुगतान करना होगा। इसके बाद फोन को 24 दिसंबर को भेज दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X2, Realme X2 specifications, Realme XT 730G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.