Realme X7 को नए मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ मिला बेहतरीन बेचमार्क स्कोर

MediaTek Dimensity 800U चिपसेट को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Realme X7 को नए मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ मिला बेहतरीन बेचमार्क स्कोर

Realme X7 सीरीज़ चीन में 1 सितंबर को लॉन्च होगी

ख़ास बातें
  • Realme X7 के साथ Realme X7 Pro भी होगा लॉन्च
  • चीन में 1 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे लॉन्च होगी नई सीरीज़
  • 65 वॉट फास्ट चार्जिंग और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल होने की सुचना
विज्ञापन
Realme X7 का AnTuTu बेंचमार्क सामने आया है, जिसमें फोन MediaTek Dimensity 800U चिपसेट के साथ देखा गया है। फोन ने बेंचमार्क पर 340,000 से अधिक अंक हासिल किए हैं। रियलमी एक्स7 स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX2176 ने AnTuTu बेंचमार्क पर 341,298 अंक हासिल किए हैं। याद दिला दें कि Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन चीन में 1 सितंबर को लॉन्च होंगे। रियलमी एक्स7 सीरीज़ के दोनों फोन कथित तौर पर 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे।

चीनी पब्लिकेशन MyDrivers की एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर RMX2176 वाले स्मार्टफोन का एक कथित स्क्रीनशॉट, मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट के साथ AnTuTu बेंचमार्क स्कोर दिखाता है। यह Realme X7 का मॉडल नंबर है और इसे बेंचमार्क टेस्ट में 341,298 अंकों का स्कोर मिला है, जो एक मिड-रेंज चिपसेट के लिए प्रभावशाली स्कोर है। Realme फोन का स्कोर क्वालकॉम के 2018 के फ्लैगशिप चिपसेट, स्नैपड्रैगन 845 के समान कैटेगरी में होने का दावा किया गया है। मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू कथित तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी और मीडियाटेक हीलियो पी90 के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करता है।

MediaTek Dimensity 800U चिपसेट को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। चिपसेट में ARM Mali G57 MC3 जीपूयू के साथ कुल आठ कोर शामिल हैं। मीडियाटेक वेबसाइट के अनुसार, चिपसेट में चार कॉर्टेक्स-ए76 कोर हैं, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ तक की अधिकतम क्लॉक स्पीड सपोर्ट करते हैं और चार कॉर्टेक्स-ए55 कोर है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। यह 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। जीपीयू माली-जी57 एमसी3 है, जिसका अधिकतम समर्थित डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन 2,520 x 1,080 पिक्सल है।

डायमेंसिटी 800यू चिपसेट 7एनएम आर्किटेक्चर पर आधारित है और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले तक सपोर्ट करता है। Realme X7 और Realme X7 Pro दोनों कथित तौर पर 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।

Realme X7 सीरीज़ का लॉन्च चीन में 1 सितंबर को दोपहर 2 बजे सीएसटी एशिया (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) शुरू होगा। अफवाहें बताती हैं कि नए फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा और इसका वज़न 200 ग्राम से कम होगा। Realme X7 Pro को 4,500mAh की बैटरी के साथ आने के लिए कहा गया है और Realme X7 में 4,300mAh बैटरी शामिल हो सकती है। कथित तौर पर फोन ग्रेडिएंट बैक डिज़ाइन के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »