Realme X7 सीरीज़ में मिलेगी अधिकतम 1,200 निट्स ब्राइटनेस, कंपनी ने किया टीज़

Realme X7 सीरीज़ कंपनी की पहली 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले से लैस सीरीज़ होगी। Realme X3 और Realme X3 SuperZoom में 120 हर्ट्ज़ एलसीडी पैनल शामिल था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अगस्त 2020 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 सीरीज़ में दिया जाएगा 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले
  • रियलमी एक्स7 सीरीज़ 1 सितंबर को चीन में की जाएगी लॉन्च
  • नई सीरीज़ में Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं

नए स्मार्टफोन में दिया जा सकता है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Realme X7 सीरीज़ को लेकर जानकारी दी गई है कि यह DC Dimming सपोर्ट और 1,200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आएगा। बता दें, हाल ही में कंपनी ने रियलमी एक्स7 सीरीज़ की लॉन्च तारीख का खुलासा किया था, जो कि 1 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी पेश कर दी है। नई सीरीज़ में Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। यह दोनों ही फोन 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे, जिसकी पुष्टि पहले ही कर दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा। चीनी लॉन्च के अलावा, माना तो यह भी जा रहा है कि रियलमी एक्स7 सीरीज़ जल्द ही भारत में भी पेश की जा सकती है।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा किए ताज़ा टीज़र के मुताबिक, Realme X7 सीरीज़ में ब्राइटनेस एडजस्टमेंट के 4,096 लेवल होंगे, साथ ही इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स होगी। बता दें, यह हाई-एंड रियलमी फोन से भी ज्यादा है, Realme X50 Pro 5G स्मार्टफोन में भी अधिकतम 1000 निट्स ब्राइटनेस दी गई थी।
Advertisement

एक अलग टीज़र के माध्यम से Realme ने नए स्मार्टफोन में DC dimming की मौजूदगी दिखाई है। कंपनी ने वीबो पोस्ट में यह भी उल्लेख किया है कि रियलमी एक्स7 सीरीज़ में लो-लाइट, स्ट्रोब-प्रूफ और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स प्री-लोडेड आएंगे।
 

 रियलमी ने यह भी बताया कि रियलमी एक्स7 सीरीज़ के बेजल्स काफी पतले होंगे और फोन की चिन भी छोटी होगी।
Advertisement

रियलमी एक्स7 सीरीज़ कंपनी की पहली 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले से लैस सीरीज़ होगी। Realme X3 और Realme X3 SuperZoom में 120 हर्ट्ज़ एलसीडी पैनल शामिल था। अटकले तो यह भी है कि नए स्मार्टफोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 200 ग्राम से भी कम वज़न के होंगे।
Advertisement
 


गौरतलब है कि रियलमी 1 सितंबर को रियलमी एक्स7 सीरीज़ के लिए चीन में लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। हालाकि, रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी हाल ही में ट्वीट के जरिए स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी दी है। सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट में अपने फॉलोअर्स को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं देख सकता हूं कि आप लोग मुझे पिछले कुछ लॉन्च इवेंट में काफी याद कर रहे थे। मैं आपके लिए 2 नए स्मार्टफोन बनाने में व्यस्त था और मुझे उन्हें सुपर गुड बनाना है।" इस ट्वीट के साथ सीईओ ने हैशटैग #BuildingTheFaster7 का भी इस्तेमाल किया।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X7, Realme X7 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.