Realme 7 और Realme 7 Pro भारत में जल्द देंगे दस्तक

गौर करने वाली बात है कि Realme कंपनी 1 सितंबर को चीन में Realme X7 सीरीज़ भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें Realme X7 और Realme X7 Pro शामिल होंगे।

Realme 7 और Realme 7 Pro भारत में जल्द देंगे दस्तक
ख़ास बातें
  • Realme X7 Pro 1 सितंबर को चीन में किया जाएगा लॉन्च
  • रियलमी एक्स7 प्रो के साथ लॉन्च किया जा सकता है Realme X7 को भी
  • फोन में दिया जा सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Realme 7 सीरीज़ 1 सितंबर को चीन में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, लेटेस्ट जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन चीन के बाद जल्द ही भारतीय मार्केट में भी दस्तक देने वाला है। जी हां, यह जानकारी खुद Realme India के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्वीट के जरिए दी। सीईओ के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में जल्द ही Realme 7 और Realme 7 Pro को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन Realme 6 और Realme 6 Pro का ही अपग्रेड वर्ज़न होंगे, जो कि भारत में इस साल मार्च में लॉन्च किए गए थे। यह देश का पहला ऐसा स्मार्टफोन था, जो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित भारतीय नक्षत्र (NavIC) नेविगेशन के सपोर्ट के साथ आया था। बता दें, केवल रियलमी 7 सीरीज़ ही नहीं बल्कि खबरों की मानें, तो कंपनी 1 सितंबर को चीनी में Realme X7 सीरीज़ भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसके प्रो वेरिएंट के स्पेसफिकेशन हाल ही में लीक के जरिए सामने आए हैं।

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट में अपने फॉलोअर्स को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं देख सकता हूं कि आप लोग मुझे पिछले कुछ लॉन्च इवेंट में काफी याद कर रहे थे। मैं आपके लिए 2 नए स्मार्टफोन बनाने में व्यस्त था और मुझे उन्हें सुपर गुड बनाना है।" इस ट्वीट के साथ सीईओ ने हैशटैग #BuildingTheFaster7 का भी इस्तेमाल किया। इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्रांड चीन के बाद जल्द ही Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में पेश कर सकती है। माधव सेठ के इस ट्वीट की जानकारी सबसे पहले 91mobiles द्वारा दी गई है।
 

रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।

गौर करने वाली बात है कि रियलमी कंपनी 1 सितंबर को चीन में Realme X7 सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट लीक में Realme X7 Pro के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक फोन में 6.55 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और होल-पंच डिज़ाइन दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन 2.6 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको लेकर टिप्सटर ने अटकले लगाई हैं कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर हो सकता है। पिछले हिस्से पर रियलमी एक्स7 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और बाकि दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे हो सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में होल-पंच कटआउट डिज़ाइन के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित होगा।

बैटरी की बात करें, तो रियलमी एक्स7 प्रो में 4,500 एमएएच डुअल-सेल बैटरी के साथ 65 वाट सुपरडार्ट फ्लैश चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है। अंत में टिप्सटर ने यह भी बताया कि रियलमी एक्स7 प्रो 8.5mm मोटा होगा और इसका भार 184 ग्राम होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 7 Pro, Realme 7, and Realme 6, Realme 6 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »