Realme X50m 5G डुअल सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Realme X50m 5G डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। रियलमी एक्स50एम 5जी के अन्य मुख्य आकर्षण 120Hz डिस्प्ले, 30W फास्ट चार्जिंग और 8 जीबी तक रैम हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50m 5G है क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस
  • फोन में शामिल है 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वाले दो वेरिएंट
  • रियलमी एक्स50एम 5जी में शामिल है 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी

Realme X50m 5G में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है

Realme X50 5G और Realme X50 Pro 5G के बाद आज कंपनी ने नया Realme X50m 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह X50 सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है। नया मॉडल 5G सपोर्ट के साथ आता है और यह क्वालकॉम Snapdragon 765G चिपसेट पर काम करता है। यह रियलमी के ग्रेडिएंट बैक डिज़ाइन से लैस आता है, जो रियलमी एक्स50 5जी और रियलमी एक्सटी के बैक के समान है। रियलमी एक्स50एम 5जी में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। रियलमी एक्स50एम 5जी के अन्य मुख्य आकर्षण 120Hz डिस्प्ले, 30W फास्ट चार्जिंग और 8 जीबी तक रैम हैं।
 

Realme X50m 5G price, availablity

रियलमी एक्स50एम 5जी के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत चीन में 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,500 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी रैम विकल्प की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 25,000 रुपये) है। स्मार्टफोन गैलेक्सी व्हाइट और स्टारी ब्लू रंग विकल्पों में आता है। Realme X50m 5G फोन 29 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

रियलमी एक्स50एम 5जी की ग्लोबल मार्केट में कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी तक घोषित नहीं की गई है।
 

Realme X50m 5G specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स50एम 5जी Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलाता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले शामिल है। फोन 90.4 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। Realme X50m 5G में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है, जिसकी जोड़ी 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ बनती है। रियलमी हैंडसेट के क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/1.8 सिक्स-पीस लेंस वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। कैमरा सेटअप में शामिल अन्य सेंसर में 8-मेगापिक्सल का एफ/2.3 अपर्चर वाला फाइव-पीस सेकेंडरी लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल हैं।
Advertisement

सेल्फी के लिए सामने की तरफ डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX471 सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है।

Realme X50m 5G में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज आता है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा फोन में हाय-रेस ऑडियो सपोर्ट और डॉल्बी ऑडियो इंटीग्रेशन है।
Advertisement

Realme X50m 5G में 4,200mAh बैटरी दी गई है, जो 30W डार्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलिमीटर और वज़न 194 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.