Realme X50 Pro 5G को भारत में खरीदने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

Realme X50 Pro 5G का एक वेरिएंट हल्के चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी कीमत 25,790 रुपये प्रति यूनिट होने का दावा है।

Realme X50 Pro 5G को भारत में खरीदने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

Realme X50 Pro 5G भारत में 50,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G में Snapdragon 865 चिपसेट होगा
  • यह भारत का पहला 5जी फोन होगा, जो 24 फरवरी को लॉन्च होना है
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की भारत में कीमत 50,000 रुपये होने का दावा है
विज्ञापन
Realme X50 Pro 5G भारत में 24 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। यह 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है। जी हां, बुधवार को कंपनी ने एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टी की है। उन्होंने दावा किया है कि 2018 में अस्तित्व में आया 'Realme' ब्रांड 24 फरवरी को भारत का पहला 5जी फोन पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि "देश में 5जी नेटवर्क फिलहाल उपलब्ध नहीं है"।

कंपनी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि Realme 5G हैंडसेट क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा और लगभग 50,000 रुपये में उपलब्ध होगा।

मोबाइल फोन की तुलना करने वाली एक प्रमुख वेबसाइट का अनुमान है कि हल्के चिपसेट के साथ आने स्मार्टफोन का 5जी वेरिएंट 25,790 रुपये प्रति यूनिट कीमत में उपलब्ध हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि कंपनी चाहती है कि भारत में लोगों को कम कीमत में 5जी फोन मिले, जिससे लोग जो हैंडसेट को कई विकसित देशों में (जहां 5जी उपलब्ध है) आराम से इस्तेमाल कर सके।

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी हैंडसेट को दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल ट्रेड शो MWC बार्सिलोना 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन इवेंट के रद्द होने के बाद अब रियलमी इस फोन को स्पेन और भारत में एक साथ लाइव इवेंट के जरिए लॉन्च करेगी। बता दें कि रियलमी के 5जी फोन लॉन्च करने के अगले दिन चीन की स्मार्टफोन कंपनी iQoo भी अपना 5जी फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन को iQoo 3 के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »