Realme X50 5G के बारे में दो दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा, किनारे पर होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

Realme X50 5G के रेंडर में फोन के दायें किनारे को दिखाया गया है। यहीं पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका मतलब है कि रियलमी एक्स50 5जी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 27 दिसंबर 2019 15:20 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप हो सकता है रियलमी एक्स50 5जी में
  • रियलमी एक्स50 5जी चार रियर कैमरों से लैस हो सकता है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है Realme X50 5G में
Realme के अगले स्मार्टफोन Realme X50 5G को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई टीज़र ज़ारी हो चुके हैं। फोन के नए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आई है। इसमें फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल कैमरे की क्षमता को दिखाते हुए कैमरा सैंपल भी साझा किए गए हैं। नए टीज़र्स से इशारा मिलता है कि नया रियलमी स्मार्टफोन वाइड-एंगल कैमरे के साथ आएगा ताकि लैंडस्केप फोटो में ज़्यादा कंपोजीशन हासिल की जा सके। कंपनी चीनी मार्केट में Realme Buds Air को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा एक स्क्रीनशॉट टीज़र से पता चला है कि रियलमी एक्स50 5जी की बैटरी दो दिनों तक साथ देगी।

रियलमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर वैंग वाई डेरेक द्वारा साझा किए गए Realme X50 5G के रेंडर में फोन के दायें किनारे को दिखाया गया है। यहीं पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका मतलब है कि रियलमी एक्स50 5जी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। यह चौंकाने वाली बात है, क्योंकि Realme X सीरीज़ के सारे फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। संभवतः इस बार रियलमी ने रियलमी एक्स50 5जी की कीमत कम रखने के लिए एलसीडी डिस्प्ले पैनल देने का फैसला किया है।
Advertisement
 

Realme ने रियलमी एक्स50 5जी फोन से लिए गए कैमरा सैंपल भी साझा किए हैं। इनके जरिए फोन की कैमरा परफॉर्मेंस को दिखाने की कोशिश है। डेरेक ने रियलमी एक्स50 5जी के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया है जिसमें एक दिन बाद की बैटरी लाइफ दिखाई गई है। बैटरी लाइफ 62 प्रतिशत पर थी। कयास लगाए जा सकते हैं कि यह फोन दो दिन की बैटरी लाइफ देगा। फोन की बैटरी क्षमता के बारे में नहीं बताया गया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Realme Buds Air को भी 7 जनवरी को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इन ईयरबड्स को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने पहले ही बताया है कि रियलमी एक्स50 5जी में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और इनहांस्ड VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.