Realme X3 SuperZoom के भारत लॉन्च को लेकर मिली यह अहम जानकारी

हाल ही में Realme X3 सीरीज़ के तीन मॉडल Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग पेज पर देखे गए थे, जो भारत के BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन पेज पर देखे जा चुके मॉडल नंबर से मेल खाते हैं

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2020 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom 60x ज़ूम सपोर्ट के साथ यूरोप में हो चुका है लॉन्च
  • यूरोप में Snapdragon 855+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है स्मार्टफोन
  • भारत में किसी अन्य प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

Realme X3 SuperZoom के साथ कंपनी Realme X3 और Realme X3 Pro भी लॉन्च कर सकती है

Realme X3 SuperZoom को हाल ही में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया था और तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च किया जाना है, लेकिन कब? यही प्रश्न का उत्तर रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Francis Wang ने ट्विटर पर अपने फैन्स से मांगा है। दरअसल पिछले हफ्ते Gadgets 360 ने रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के भारत में जल्द लॉन्च होने की खबर को ट्वीट किया, जिसका रिप्लाई करते हुए फ्रांसिस ने पूछा (अनुवादित) "कितना जल्दी और कौन से प्रोसेसर के साथ।" इससे साफ अंदाज़ा मिलता है कि कंपनी इसे भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है और साथ ही हो सकता है कि भारतीय Realme X3 SuperZoom वेरिएंट में यूरोपियन वेरिएंट से अलग प्रोसेसर शामिल हो। 

शुक्रवार को Gadgets 360 के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए Realme India के सीएमओ फ्रांसिस वांग ने "How Soon, Which Processor to use?", जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि रियलमी अपने आगामी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन को भारत में किसी अन्य प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। याद दिला दें कि यूरोप में Realme X3 SuperZoom को Snapdragon 855+ के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसे में देखना होगा कि यह समान प्रोसेसर के साथ आता है या किसी अन्य प्रोसेसर के साथ। 
Advertisement
 

याद दिला दें कि हाल ही में Realme X3 सीरीज़ के तीन मॉडल Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग पेज पर देखे गए थे, जो भारत के BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन पेज पर देखे जा चुके मॉडल नंबर से मेल खाते हैं। यह अनुमान भी लगाया गया है कि हम पिछले महीने घोषित किए गए SuperZoom वेरिएंट के अलावा एक स्टैंडर्ड X3 और X3 Pro मॉडल भी देख सकते हैं। यह भी अनमान लगाए गए हैं कि तीनों ही मॉडल में फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका पिक्सल काउंट 480 पीपीआई होगा। ठीक इसी तरह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होंगे। पिछले महीने सामने आई एक अन्य रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया था कि Realme X3 SuperZoom भारत में जून के मध्य में लॉन्च होगा।

फिलहाल कंपनी ने रियलमी एक्स3 सुपरज़ून के लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह भारत में लॉन्च से खासा दूर नहीं है। हम Realme X3 सीरीज़ को इस महीने भारत में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  3. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.