Realme X2 में होगी 4,000 एमएएच बैटरी

Realme X2 को चीनी मार्केट में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी एक्स भी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है, इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 सितंबर 2019 13:14 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स2 के डिज़ाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा हो चुका है
  • स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ आएगा Realme X2
  • Realme X2 में होगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Realme X2 को 24 सितंबर को किया जाएगा लॉन्च

Realme X2 स्मार्टफोन 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। यह जानकारी चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने टीज़र ज़ारी करके दी। बता दें कि रियलमी एक्स2 को 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर रियलमी एक्स2 के रियर पैनल के डिज़ाइन का पोस्टर भी ज़ारी किया है। कंपनी ने पहले ही खुलासा किया था कि रियलमी एक्स2 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक होगी।

वीबो पर जारी किए गए लेटेस्ट पोस्टर से पुष्टि हुई है कि रियलमी एक्स2 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट VOOC 4.0 Flash Charge तकनीक को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने पहले ही बताया है कि इस हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होगा।

रियलमी एक्स2 को चीनी मार्केट में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह भी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है, इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने भारत में इस महीने रियलमी एक्सटी को लॉन्च करने के दौरान बताया था कि भारत में Realme XT 730G को दिसंबर में लाया जाएगा। लेटेस्ट टीज़र से एक बार फिर उन दावों को बल मिला है जिसमें रियलमी एक्स2 को भारतीय मार्केट में रियलमी एक्सटी 730जी के नाम से लाने की बात की गई थी।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने बताया था कि रियलमी एक्सटी 730जी में हाइपरबोला 3डी ग्लास डिज़ाइन होगा, रियलमी एक्सटी की तरह। इसमें भी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ। यह 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 30 वॉट VOOC फ्लैश चार्ज के साथ आएगा।
 

Realme X2 Specifications

इस महीने ही सामने आई TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Realme RMX1991 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X2, Realme X2 Specifications, Realme XT 730G, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.