Realme X2 Pro में है स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, जल्द होगा लॉन्च

Realme X2 Pro पर काम चल रहा है। दावा किया गया है कि इसे अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी एक्स2 प्रो के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 11:00 IST
ख़ास बातें
  • 6.55 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है रियलमी एक्स2 प्रो में
  • इशारा मिला है कि Realme X2 Pro में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले है
  • कंपनी ने हाल ही में रियलमी एक्स2 को किया था लॉन्च

Realme X2 Pro हो सकता है कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन

Realme X2 Pro को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जानकारी मिली है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ आएगा। रियलमी चाइना के प्रोडक्ट डायरेक्टर वैंग वी डेरेक ने वीबो पर पुष्टि की है कि कंपनी रियलमी एक्स2 प्रो हैंडसेट पर काम कर रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में X2Pro और सुपर समुराई हैशटैग इस्तेमाल किया। सुपर समुराई फोन का कोडनेम है। माना जा रहा है कि यह फोन बीते हफ्ते पेश किए गए रियलमी एक्स2 का पावरफुल वेरिएंट होगा।

डेरेक के लेटेस्ट वीबो पोस्ट से पता चला है कि Realme X2 Pro पर काम चल रहा है। पोस्ट के डिटेल से पता चलता है कि उन्होंने इस पोस्ट के लिए रियलमी एक्स2 प्रो को ही इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट में इस्तेमाल किए गए हैशटैग से सभी कयासों पर एक तरह से विराम लग गया है। डेरेक के पोस्ट से यह भी इशारा मिला है कि Realme X2 Pro में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले है। इसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर स्विच करने का भी विकल्प होगा।

दूसरी तरफ, रियलमी के मार्केटिंग मैनेजर झू ची चेज़ ने वीबो पर ऐलान किया कि सुपर वारियर कोडनेम से आने वाले इस रियलमी फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होगा। बता दें कि जापान में वारियर्स के लिए समुराई शब्द ही इस्तेमाल होता है। ये सारी जानकारियां इशारा हैं कि Realme X2 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और यह स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर पर चलेगा।

फिलहाल, रियलमी एक्स2 प्रो के बारे में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। गिज़्मोचाइना ने एक वीबो टिप्सटर के हवाले से बताया है कि फोन को अक्टूबर महीने में ही लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर ने Realme RMX1931 मॉडल नंबर वाले एक फोन का ब्लूटूथ एसआईजी साइट पर लिस्ट किए जाने की जानकारी दी है। इस पोस्ट में दावा है कि यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा, ना कि स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से।
 

रियलमी एक्स2 प्रो स्पेसिफिकेशन

यह पहला मौका है जब Realme X2 Pro के बारे में ठोस जानकारी सामने आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी। इसके बारे में आधिकारिक ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि हैंडसेट में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, कलरओएस 6.0.1, ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X2 Pro, Realme X2 Pro Specifications, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.