Realme X2 Pro भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है इसमें

Realme X2 Pro Price in India: Realme 5s के साथ रियलमी एक्स2 प्रो स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च किया गया है। जानें Realme के प्रीमियम फ्लैगशिप फोन की भारत में कीमत और फीचर्स।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 नवंबर 2019 15:35 IST

Realme X2 Pro Price in India: रियलमी एक्स2 प्रो की भारत में कीमत 29,999 रुपये से शुरू

Realme X2 Pro Launched in India: Realme 5s के साथ रियलमी एक्स2 प्रो स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च किया गया है। Realme का प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है रियलमी एक्स2 प्रो। अहम खासियतों की बात करें तो Realme X2 Pro में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले, चार रियर कैमरे और 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियलमी एक्स2 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। मार्केट में Realme X2 Pro की सीधी भिडंत OnePlus 7T और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन से होगी।
 

Realme X2 Pro Price in India

भारत में रियलमी एक्स2 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तय की गई है। वहीं, Realme X2 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। Realme X2 Pro Master Edition को भारत में रेड ब्रिक और कांक्रिट फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है।


इसका केवल एक ही वेरिएंट उतारा गया है जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है और इस मॉडल की भारत में कीमत 34,999 रुपये है। Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट Realme.com पर 26 नवंबर को रियलमी फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी स्मार्टफोन जल्द ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अगर मास्टर एडिशन की बात करें तो यह अगले महीने Christmas 2019 के आसपास बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme X2 Pro के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों की सहूलियत के लिए 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई और Jio की तरफ से 11,500 रुपये के फायदे मिलेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट कार्डलैस क्रेडिट ऑप्शन की भी सुविधा दे रही है, इसके तहत ग्राहकों को 3 और 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।

कंपनी अपनी आधिकारिक साइट Realme.com पर पहले 1,000 ग्राहकों के लिए 7 दिन का रिटर्न भी दे रही है और पहली सेल में ग्राहकों को 1,799 रुपये के Realme Buds Wireless फ्री दिए जाएंगे। Realme X2 Pro Sale की बात करें रियलमी एक्स2 प्रो की पहली सेल 26 नवंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 27 नवंबर रात 11:59 तक चलेगी।
Advertisement
 

Realme X2 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और सैंपलिंग रेट 135 हर्ट्ज है। डिस्प्ले पैनल डीसी डिमिंग 2.0 तकनीक सपोर्ट के साथ आता है।
 

स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.7 प्रतिशत है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है।
Advertisement

Realme X2 Pro में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। यह टेक्नोलॉजी फोन को केवल 33 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। रियलमी एक्स2 प्रो की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 161x75.7x8.7 मिलीमीटर और वज़न 199 ग्राम है। रियलमी एक्स2 प्रो में वैपर कूलिंग सिस्टम और हाइपरबू्स्ट 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Advertisement
 

Realme X2 Pro Camera

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्स2 प्रो के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट
  2. Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
  3. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  4. MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
  2. मन की बात में PM मोदी ने बैंकिंग और सेफ्टी की दीं टिप्स, केवाईसी और ओटीपी साझा करने तक, जानें सबकुछ
  3. Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
  4. Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट
  5. Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. 4G, LTE vs 5G: जानें फोन में कौन सी सेटिंग है बेहतर?
  7. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
  8. Bitcoin में गिरावट बरकरार, 65,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  9. Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी
  10. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.