Realme X2 Pro को मिला नया Realme UI अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

नए Realme UI अपडेट में Realme X2 Pro के पावर सेविंग मोड में कुछ बदलाव किए गए हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि इस अपडेट के बाद यूज़र्स को PUBG Mobile में आने वाली लैग और एफपीएस ड्रॉप जैसी समस्याएं नहीं आएंगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2020 16:33 IST
ख़ास बातें
  • नए Realme UI अपडेट में PUBG Mobile में आनी वाली समस्याएं की गई फिक्स
  • जून 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आता है नया Realme X2 Pro अपडेट
  • Realme PaySa और Realme Link के लिए सपोर्ट भी जोड़ा गया

Realme X2 Pro की भारत में कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है

Realme X2 Pro को भारत में नया Realme UI अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Android 10 पर आधारित यह अपडेट लेटेस्ट जून 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आता है और रियलमी के मुताबिक, स्मार्टफोन में कई सुधार भी लाता है। रियलमी ने इस अपडेट की जानकारी अपने कम्युनिटी फोरम के जरिए दी, जहां नए रियलमी एक्स2 प्रो अपडेट में किए गए सुधार और जोड़े गए नए फीचर्स का एक चेंजलॉग भी साझा किया गया। नया Realme UI अपडेट वर्ज़न नंबर RMX1931EX_11.C.28 के साथ आता है और ओटीए के जरिए धीरे-धीरे सभी भारतीय रियलमी एक्स2 प्रो यूज़र्स को मिलेगा। इसके अलावा यह डाउनलोड के लिए रियलमी की वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है। अपडेट में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ-साथ बेहतर पावर सेविंग मोड दिया गया है और साथ ही गेमिंग में आने वाली समस्याओं को फिक्स करने जैसे काम भी किए गए हैं।

Realme India ने अपने कम्युनिटी फोरम पर नए Realme X2 Pro अपडेट की घोषणा की है। अपडेट Realme UI को वर्ज़न नंबर RMX1931EX_11.C.28 पर ले आता है। कंपनी ने फोरम पर एक चेंजलॉग भी साझा किया है, जिसमें अपडेट में किए गए सुधारों के साथ-साथ इसमें जोड़े गए नए फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। चेंजलॉग के अनुसार रियलमी एक्स2 प्रो को मिले रियलमी यूआई अपडेट में लेटेस्ट जून सिक्योरिटी पैच जोड़ा गया है। इसके अलावा नए अपडेट में Realme PaySa और Realme Link के लिए सपोर्ट भी जोड़ दिया गया है।


Android 10 पर आधारित इस नए Realme UI अपडेट में Realme X2 Pro के पावर सेविंग मोड में कुछ बदलाव किए गए हैं। अपडेट करने के बाद से पावर सेविंग मोड का ऑटो-ऑफ स्विच डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा और इसी तरह इस मोड में ब्राइटनेस कम करने वाला स्विच ऑफ रहेगा। चेंज लॉग यह भी बताता है कि इस अपडेट के बाद यूज़र्स को PUBG Mobile में आने वाली लैग और एफपीएस ड्रॉप जैसी समस्याएं नहीं आएंगी। कंपनी ने इस अपडेट के जरिए फोन के स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को भी ऑप्टिमाइज़ कर दिया है और साथ ही स्लाइड बैक गेस्चर स्टाइल की पारदर्शिता को भी ऑप्टिमाइज़ करता है। आखिर में चेंजलॉग कहता है कि नया Realme UI अपडेट Realme X2 Pro की स्टेबिलिटी में भी सुधार लाता है।
Advertisement

यदि आपको यह अपडेट मिलती है तो आपको इसका नोटिफिकेशन मिलेगा। यदि आप खुद से इस अपडेट को जांचना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने Realme X2 Pro की सेटिंग्स के अंदर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाना होगा। इसके अलावा आप इसे रियलमी इंडिया की वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.