Realme X2 Pro के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने पर होगा 2,100 रुपये का फायदा

Realme X2 Pro के लॉन्च इवेंट के लिए टिकट की बिक्री की जाएगी। यह रियलमी ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 11 नवंबर 2019 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे
  • स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम है रियलमी एक्स2 प्रो में
  • फ्लिपकार्ट पर होगी रियलमी एक्स2 प्रो की बिक्री
Realme X2 Pro को भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र्स पर गौर करें तो लगता है कि कंपनी फिटनेस एक्सेसरीज को भी मार्केट में उतारेगी। फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले Realme ने ऐलान किया है कि इस इवेंट के लिए टिकट की बिक्री मंगलवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए कंपनी ने बताया है कि उन्हें 2,100 रुपये का गुडी बैग मिलेगा। इसमें रियलमी पावर बैंक और एक आर-पास मिलेगा। आर-पास की मदद से ग्राहक सबसे पहले रियलमी एक्स2 प्रो को तो खरीद ही पाएंगे, साथ में फोन पर 855 रुपये की छूट मिलेगी।

Realme X2 Pro के लॉन्च इवेंट के लिए टिकट की बिक्री की जाएगी। 20 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाले इस इवेंट का टिकट खरीदने पर यह फायदा होगा...

1. लॉन्च इवेंट में एक शख्स को जाने का मौका मिलेगा।
2.  2,100 रुपये का गुडी मिलेगा। इसमें एक Realme पावर बैंक और एक आर-पास शामिल है। इसके अलावा रियलमी एक्स2 प्रो खरीदने पर 855 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
3. लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने वाले ग्राहकों को रियलमी एक्स2 प्रो से रूबरू होने का मौका मिलेगा। टिकट की कीमत 299 रुपये होगी। इसकी बिक्री मंगलवार को दोपहर 12 बजे BookMyShow की वेबसाइट पर शुरू होगी। बता दें कि रियलमी एक्स2 प्रो का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली के प्रगति विहार के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होना है।
 

Realme X2 Pro price in India (उम्मीद)

चीनी मार्केट में रियलमी एक्स2 प्रो को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। Realme X2 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,200 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग 29,300 रुपये) और 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,400 रुपये) है।
Advertisement

भारत में आगामी Realme फोन की कीमत से पर्दा उठना अभी बाकी है लेकिन उम्मीद है कि भारत में हैंडसेट की कीमत चीन में लॉन्च हुए हैंडसेट की कीमत के समान हो सकती है। Realme के सीईओ माधव शेठ पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि रियलमी एक्स2 प्रो को भारत में दिसंबर में लाया जाएगा।
 

Realme X2 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है।
Advertisement

Realme X2 Pro में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

अब बात कैमरा सेटअफ की। Realme X2 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।


Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X2 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  5. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  7. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  8. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  9. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.