Realme X2 Pro में है 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज

Realme X2 Pro में 4,000 एमएएच बैटरी और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी। यह जानकारी Realme ने दी है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2019 17:50 IST
ख़ास बातें
  • 15 अक्टूबर को लॉन्च होगा रियलमी एक्स2 प्रो
  • रियलमी एक्स2 प्रो कथित तस्वीरें सामने आई हैं
  • Realme X2 Pro होगा 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

Realme X2 Pro हो सकता है कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन

Realme X2 Pro को आधिकारिक तौर पर 15 अक्टूबर को चीन और यूरोप में लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले Realme अपने इस स्मार्टफोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन टीज़र के ज़रिए सार्वजनिक कर चुकी है। हमें पहले से पता है कि रियलमी एक्स2 प्रो स्नैपड्रगैन 855+ प्रोसेसर, 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस चार रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। अब कंपनी ने फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 4000 एमएएच बैटरी और 50 वॉट सुपर वूक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का टीज़र ज़ारी किया है। इसके अतिरिक्त इंटरनेट पर रियलमी एक्स2 प्रो की कथित तस्वीरें भी सार्वजनिक हुई हैं।
 

रियलमी एक्स2 प्रो स्पेसिफिकेशन

Realme के एक पोस्ट के मुताबिक, रियलमी एक्स2 प्रो में 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक यूएफएस 3.0 स्टोरेज, 4,000 एमएएच बैटरी और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी। कंपनी ने एक वीडियो भी सािझा किया है जिसमें फोन की बैटरी को 30 मिनट 53 सेकेंड में 1 प्रतिशत से फुल चार्ज होते हुए दिखाया गया है।

खबर है कि रियलमी एक्स2 प्रो वेपर चेंबर लिक्विड कूलिंग, एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई और डुअल फ्रिक्वेंसी जीपीएस के साथ आएगा। इसके अतिरिक्त रियलमी एक्स2 प्रो में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए फ्रेम बूस्ट 2.0 और टच बूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी होगी।
 

Realme X2 Pro में कई वेरिएंट हो सकते हैं


जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Realme X2 Pro को अगले हफ्ते 15 अक्टूबर को मैड्रिड और चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को दिसंबर में भारत में पेश किया जाएगा। फिलहाल, इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन स्पेसिफिकेशन फ्लैगशिप स्तर होने के कारण रियलमी एक्स2 प्रो का दाम रियलमी ब्रांड के अन्य फोन से ज़्यादा होना तय है।

इसके अतिरिक्त रियलमी एक्स2 प्रो कथित तस्वीरें सामने आई हैं। वीबो पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में रियलमी एक्स2 प्रो का रिटेल बॉक्स और ब्लू कलर वेरिएंट नज़र आ रहा है। चार रियर कैमरे वाले सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच की झलक पहले ही मिल चुकी है। Realme ने भी इस फोन के कई आधिकारिक रेंडर्स (तस्वीरें) पहले ही साझा किए हैं। ऐसे में नई तस्वीरों से कोई नई जानकारी नहीं मिलती।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X2 Pro, Realme X2 Pro specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  2. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखे
  3. 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले कीमत लीक, फैंस के लिए ला सकती है खुशखबरी!
  2. Oppo Find X8 Pro 5G को Rs 15500 तक सस्ता खरीदने का मौका, 5910mAh बैटरी, 50MP के चार कैमरा!
  3. Redmi A7 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, NBTC से मिला सर्टिफिकेशन 
  4. Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  6. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
  7. AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
  8. 120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
  9. टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
  10. Bitcoin का प्राइस 50,000 से नीचे गिरने की आशंका, Peter Schiff ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.