Realme X2 Pro इस दिन होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर टीज़र जारी

Realme X2 Pro India launch: Flipkart ने रियलमी एक्स2 प्रो को लेकर एक टीज़र जारी किया है। जानें किस दिन लॉन्च होगा Realme ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन।

Realme X2 Pro इस दिन होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर टीज़र जारी

Realme X2 Pro: रियलमी एक्स2 प्रो इस दिन होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर टीज़र जारी

ख़ास बातें
  • Flipkart पर बनी माइक्रोसाइट से लॉन्च डेट का पता चला
  • Realme X2 Pro में 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले है
  • रियलमी एक्स2 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Realme X2 Pro India launch: Flipkart ने रियलमी एक्स2 प्रो को लेकर एक टीज़र जारी किया है। फ्लिपकार्ट ने आगामी Realme फोन के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी बनाई है, यह इस बात का संकेत है कि Realme X2 Pro जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। पिछले महीने Realme के सीईओ माधव शेठ ने इस बात का ऐलान किया था कि रियलमी एक्स2 प्रो को भारत में दिसंबर में लाया जाएगा। Realme X2 Pro में 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। इसके अलावा रियलमी एक्स2 प्रो में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।

Flipkart पर अलग से बनी माइक्रोसाइट से इस बात का भी संकेत मिलता है कि लॉन्च के बाद रियलमी एक्स2 प्रो फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट के अलावा हैंडसेट की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट Realme.com पर भी होगी। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट पर कहीं भी आगामी Realme फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है।

माइक्रोसाइट पर केवल "Faster. Sharper. Bolder." लिखा नज़र आ रहा है। बता दें कि पिछले महीने कंपनी द्वारा शेयर किए मीडिया इनवाइट में भी Faster. Sharper. Bolder का ही जिक्र था तो ऐसे में कहा जा रहा है कि आगामी स्मार्टफोन Realme X2 Pro हो सकता है।
 

Realme X2 Pro price in India (उम्मीद)

चीनी मार्केट में रियलमी एक्स2 प्रो को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। Realme X2 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,200 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग 29,300 रुपये) और 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,400 रुपये) है।

भारत में आगामी Realme फोन की कीमत से पर्दा उठना अभी बाकी है लेकिन उम्मीद है कि भारत में हैंडसेट की कीमत चीन में लॉन्च हुए हैंडसेट की कीमत के समान हो सकती है। Realme के सीईओ माधव शेठ पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि रियलमी एक्स2 प्रो को भारत में दिसंबर में लाया जाएगा।
 

Realme X2 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है।

Realme X2 Pro में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

अब बात कैमरा सेटअफ की। Realme X2 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।

एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »