Realme X2 में होगा स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर

कयास लगाए जा रहे हैं कि Realme X2 भारतीय मार्केट में Realme XT 730G के नाम से आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 17:20 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स2 के डिज़ाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा
  • रियलमी एक्स2 को चीनी मार्केट में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाना है
  • रियलमी एक्स2 में 30W VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होगी
Realme X2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ आएगा। इसका खुलासा रियलमी ने एक वीबो पोस्ट के ज़रिए किया। स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होने की पुष्टि से उन दावों को बल मिला है जिसमें कहा गया था कि रियलमी एक्स2 को भारत में Realme XT 730G के नाम से लाया जाएगा। Realme ने रियलमी एक्स2 के दो कलर वेरिएंट के बारे में भी बताया है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होने की पुष्टि हो चुकी है। कंपनी ने यह भी खुलासा कर दिया है कि रियलमी एक्स2 हैंडसेट 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

रियलमी एक्स2 के प्रोसेसर के संबंध में रियलमी ने वीबो अकाउंट पर एक टीज़र इमेज जारी किया जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी का ज़िक्र था। नया चिपसेट 8nm आर्कीटेक्चर पर बना है। इसे नए गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Advertisement

भारत में इस महीने रियलमी एक्सटी को लॉन्च करने के दौरान बताया था कि भारत में Realme XT 730G को दिसंबर में लाया जाएगा। लेटेस्ट टीज़र से एक बार फिर उन दावों को बल मिला है जिसमें रियलमी एक्स2 को भारतीय मार्केट में रियलमी एक्सटी 730जी के नाम से लाने की बात की गई थी। रियलमी एक्स2 को चीनी मार्केट में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।

वीबो पोस्ट के रियलमी इंडिया के सीएमओ फ्रांसिस वैंग ने एक ट्वीट के ज़रिए बताया है कि रियलमी एक्स2 कंपन की रियलमी एक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन मॉडल होगा। यह रियलमी एक्सटी के नए वेरिएंट के तौर पर रियलमी एक्सटी 730जी के नाम से आएगा।
Advertisement
 

दूसरी तरफ, Realme ने एक और वीबो पोस्ट से रियलमी एक्स2 के डिज़ाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा कर दिया। प्रतीत होता है कि फोन पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू रंग में आएगा। दोनों ही कलर वेरिएंट रियलमी एक्सटी के भी हैं।
Advertisement

अलग पोस्ट के ज़रिए रियलमी ने पुष्टि कर दी है कि रियलमी एक्स2 में 30W VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होगी। Oppo ने इस तकनीक से इस हफ्ते ही पर्दा उठाया था।  

एक और अहम खासियत की बात करें तो रियलमी एक्स2 चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा रियलमी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X2, Realme XT 730G, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.