तीन बैक कैमरों और फोटोक्रोमिक बैक पैनल के साथ आज लॉन्‍च होगा Realme V25

Realme V25 में 6.58 इंच का फुल-HD TFT डिस्प्ले होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 10:41 IST
ख़ास बातें
  • यह फोटोक्रोमिक बैक पैनल वाला इस ब्रैंड का पहला स्मार्टफोन होगा
  • अल्‍ट्रावॉयलेट किरणों के संपर्क में आने पर बदल जाएगा बैक कवर का कलर
  • यह डिवाइस 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकती है

यह 2.2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे 12GB तक रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।

Photo Credit: Realme

रियलमी (Realme) का नया स्‍मार्टफोन Realme V25 आज चीन में लॉन्च होने वाला है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म Weibo पर रियलमी ने इसका टीजर शेयर किया है। बताया गया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 64 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होने की बात कही गई है। टीजर पोस्‍टर में Realme V25 के बैक पैनल के डिजाइन को भी दिखाया गया है। Realme V25 को फोटोक्रोमिक बैक पैनल वाला इस ब्रैंड का पहला स्मार्टफोन भी कहा जाता है।

Realme V25 की लॉन्चिंग भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 11:30 बजे होगी। इस स्‍मार्टफोन के लॉन्‍च की पुष्टि पिछले हफ्ते की गई थी। फिलहाल रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलने की बात जरूर सामने आई है। 
Advertisement

इसके अलावा, चीन में Realme की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट में यह बताया गया है कि Realme V25  फोटोक्रोमिक बैक पैनल के साथ आने वाला इस ब्रैंड का पहला स्मार्टफोन होगा। यह ऐसा बैक पैनल है, जो अल्‍ट्रावॉयलेट किरणों के संपर्क में आने पर अपना कलर बदल देगा, यानी फोन का बैक कवर ब्‍लू से रेड में बदल जाएगा। 

इस स्‍मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्टिंग के साथ स्पॉट किया गया था। Realme V25 में 6.58 इंच का फुल-HD TFT डिस्प्ले होने की बात कही गई है। दावा है कि यह 2.2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे 12GB तक रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ Realme V25 में 2-2 मेगापिक्सल के सेकंडरी सेंसर मिल सकते हैं। यह डिवाइस  5,000mAh की बैटरी से लैस होगी और Realme UI 3.0 की लेयर के साथ Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चल सकती है। 
Advertisement

Realme V25 के बारे में अधिक जानकारी आज दोपहर बाद सामने आएगी, जब यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Realme V15 5G का सक्‍सेसर हो सकता है। इंडिया में Realme V15 5G को पिछले साल फरवरी में Realme X7 5G के रूप में लॉन्च किया गया था। बहरहाल, हमें Realme V25 की लॉन्चिंग का इंतजार है। उसके बाद ही इसके प्राइस और बिक्री को लेकर ऑफ‍िशियली कुछ बताया जा सकेगा। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.