लॉन्च से पहले हुआ Realme V23i के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर समेत दमदार फीचर्स से लैस

Realme V23 में MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले दी गई है। कैमरा के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा शामिल है। बैटरी के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2022 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme V23i में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme V23i में MediaTek Dimensity 700 (MT6833) SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme V23 में MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

Realme V23i में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: China Telecom

Realme का Realme V23i हाल ही में चीन में नजर आया है। यह स्मार्टफोन चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ देखा गया है। इस स्माार्टफोन में 6.56 इंच की डिस्प्ले, दो कन्फिगरेशन और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं इसके फ्रंट में सिंगल वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसकी कीमत चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर भी लिस्ट हुई है। बीते माह Realme V23 को कथित तौर पर चीन में Dimensity 810 SoC, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ देखा गया था।
 

Realme V23i की कीमत


कीमत की बात की जाए तो चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक इसे सबसे पहले MyDrivers ने दाखा था। कीमत की बात करें तो Realme V23i के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 यानी कि 16,100 रुपये है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 यानी कि 18,400 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme V23i मार्केट में Black और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Realme V23i के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Realme V23i में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX3576 है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 (MT6833) SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि USB टाइप सी पोर्ट को सपोर्ट करती है। कनेक्टिवटी के लिए 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। 
Advertisement

बीते माह चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर नजर आए Realme V23 में MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले दी गई है। कैमरा के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा शामिल है। बैटरी के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.