लॉन्च से पहले हुआ खुलासा कैसा होगा Realme V23i स्मार्टफोन, MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 6.56 इंच डिस्प्ले!

Realme V23i में 6.56 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2022 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme V23i में 6.56 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है।
  • Realme V23i में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • Realme V23i की कीमत 1399 युआन यानी कि 16,127 रुपये हो सकती है।

Realme V23i में 6.56 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है।

Photo Credit: Twitter/Realme

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही  Realme V23i को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में यह स्मार्टफोन चाइना टेलीकॉम उत्पाद डाटाबेस वेबसाइट पर नजर आया है। यह स्मार्टफोन इस साल मार्च की शुरुआत में TENAA में आया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी जा सकती है।

Gizmochina के मुताबिक Realme V23i चाइना टेलीकॉम प्रोडक्ट डाटाबेस वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3576 के साथ नजर आया है। लिस्टिंग से पता चला कि नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का स्नैपर दिया जा सकता है। लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन की कीमत 1399 युआन यानी कि लगभग 16,127 रुपये हो सकती है।

Realme V23i एक सही बजट स्मार्टफोन लग रहा है, जिसमें बहुत ज्यादा आकर्षक फीचर्स नहीं हैं। ऐसी अधिक संभावना है कि यह स्मार्टफोन सीधे ऑनलाइन सेल में आ सकता है और उसके साथ ऑफलाइन स्टोर के जरिए भी बेचा जा सकता है।

Realme V23i के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Realme V23i में 6.56 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसके रियर में 13MP मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया जा सकता है।। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.1mm और वजन 185.5 ग्राम हो सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Jade black और Distant Mountain blue में उपलब्ध हो सकता है। स्टोरेज ऑप्शन के लिए यह स्मार्टफोन 4GB RAM और 128GB वेरिएंट और 8GB RAM और 256GB वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.