5,000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा Realme V11s फोन!

लीक के मुताबिक, रियलमी वी11 फोन में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा और इसकी बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच की होगी, बिल्कुल Realme V11 5 स्मार्टफोन की तरह।

5,000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा Realme V11s फोन!
ख़ास बातें
  • Realme V11s फोन V-सीरीज़ का अगला फोन हो सकता है
  • रियलमी वी11एस में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन में मिल सकता है सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन
विज्ञापन
Realme V11s स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का अगला फोन होगा। नई लीक में जानकारी दी गई है कि नए Realme V सीरीज़ स्मार्टफोन में Realme V11 के समान स्पेसिफिकेशन होंगे, जो कि एक किफायती 5जी स्मार्टफोन है। इस फोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, आगामी रियलमी फोन को में बिल्कुल नए तरह का डिज़ाइन दिया जा सकता है। रियलमी वी11 में सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेगा जबकि कलर में दो विकल्प मिलेंगे। फोन की बैटररी 5,000 एमएएच की होगी और फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। रियलमी वी11 5जी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Weibo फोरम सदस्य ने Realme V11s स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी वीबो पर साझा की है। पोस्ट के मुताबिक, रियलमी वी11 फोन में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा और इसकी बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच की होगी, बिल्कुल Realme V11 5G स्मार्टफोन की तरह। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि रियलमी वी11एस फोन में एलईडी डिस्प्ले दिया जाएगा, लेकिन यह ध्यान देने वाली बात है कि इस फोन का रिफ्रेश रेट Realme Q3 की तरह हाई नहीं होगा, जो कि 120 हर्ट्ज़ के साथ आया था। आगामी फोन में 90 हर्ट्ज़ या फिर 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

रियलमी वी11 5जी फोन चीन में फरवरी में लॉन्च किया गया था। तब इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,199 (लगभग 13,500 रुपये) थी। यह फोन वाइब्रेंट ब्लू और क्वाइट ग्रे कलर ऑप्शन में आया था। रियलमी वी11एस को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि इस फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन Realme V11 5G के समान होंगे, जो कि एक सस्ता 5जी फोन है। इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया था, जिसक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत था। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और इसमें Mali G57 जीपीयू दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद था, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।

स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 5जी, ब्लूटूथ, जीपीएस आदि शामिल है। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »